अमेरिका में सैंडी तूफान कहर के बाद अब भारत पर भी चक्रवाती तूफ़ान का खतरा। भारत में भी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे तटीय राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि इन दोनों राज्यों में चक्रवाती तूफान के चलते भारी बारिश हो सकती है। तूफान तमिलनाडु के उत्तरी तट को अपनी चपेट में ले सकता है। चेतावनी के चलते मंगलवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक 31 अक्टूबर तक तमिलनाडु के नागापट्टिनम तट से लेकर पुलिकट तट के तूफान की चपेट में आने के आसार हैं। ये दोनों तट इस दौरान तेज रफ्तार हवाओं की चपेट में आ सकते हैं। अनुमान के मुताबिक हवाओं की रफ्तार 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक जा सकती है। मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक इसकी वजह बंगाल की खाड़ी अचानक बन रहा तेज दबाव है। लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है। इस दौरान मछुआरों को भी समंदर में जाने से परहेज करना ही बेहतर होगा।
हालांकि अभी तक मौसम विभाग ने बड़े खतरे की ओर कोई इशारा नहीं किया है लेकिन तूफान का कोई भरोसा नहीं होता। वो कब खतरनाक शक्ल अख्तियार कर ले इसका कोई भरोसा नहीं इसलिए जब तक तूफान खत्म न हो जाए तब तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पोंडिचेरी के लोगों को सतर्क रहना ही होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें