पात्रता परीक्षा उतीर्ण सभी अभ्यर्थियों का नियोजन सुनिश्चित करे सरकार
शिक्षक पात्रता परीक्षा उतीर्ण अभ्यर्थी संगठन बिहार प्रदेश की एक बैठक स्थानीय रामजानकी मंदिर परिसर में राजेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसका का संचालन जफ़र कासमी ने किया। उक्त बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि विगत दो नियोजन के दौरान जो अनियमितताए हुई है,एक बार फिर से उन्हें दुहराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। इसके पूर्व हुए दो नियोजन मंे मेधा को कुचलने का प्रयास किया गया है। इस बार सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा ली, तो गरीब मेधावी युवाओं में गाँव व जिला में रह कर शिक्षा सेवा करते हुए अर्थोपार्जन कर जीविका चलाने की आकांक्षा उत्पन्न हुई । इतना ही नही सबो को ऐेसा लगा कि सरकार अब इस बात को समझ गयी है कि मेधा को दबाया नही जा सकता है। उसके बाद शिक्षक नियोजन नियमावली का प्रकाशन हुआ युवाओं ने जब नियमावली का अध्ययन किया तो उसका विरोध प्रारम्भ हुआ। सरकार के शिक्षा सचिव, शिक्षा मंत्री और सूबे के मुखिया से मिलकर हमारे संगठन ने नियमावली में संशोधन की बात की ताकि बिहार के दो लाख पच्चीस हजार पात्रता परीक्षा उतीर्ण मेधावी युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके। टी.ई.टी. मंे कुल 148000 लोग उतीर्ण हुए है,जबकि एस.टी.ई.टी. में 90000 युवा उतीर्ण है। बिहार मंे शिक्षा विभाग के घोषित टी.ई.टी. में 170000 और एस.टी.ई.टी.में 18000 पद रिक्त है । संगठन की मांग है कि पात्रता परीक्षा सरकार ने लिया है तो उसके अंक को मेंधा अंक मानकर नियोजन किया जाए तो सभी उतीर्ण अभ्यर्थी शिक्षक बन जाएंगे,अन्यथा फिर से भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे नियोजन ईकाइयों के दलदल मंे बेरोजगार युवा फँसकर भविष्य को अंधकारमय बना लेगें तो फिर पात्रता परीक्षा महज बेरोजगार युवाओ का मजाक बनकर रह जाएगा। अभी तक सरकार द्वारा मेधा सूची प्रकाशन की अंतीम तिथि 31 अक्टूबर 2012 समाप्त होने के बाद भी नहीं हो सका है । सरकार ने की कानों तक संभवतः हमारी बात नहीं पहुंची है, इसलिए हमारा संगठन 26 नवम्बर 2012 को पटना के गाँधी मैदान में “शिक्षक नियोजन अधिकार रैली” का आह्वान करता है। क्योकि सरकार को हमारा अन्तिम अल्टिमेटम 25 नवम्बर 2012 है कि वे पात्रता परीक्षा उतीर्ण सभी अभ्यर्थियों का नियोजन सुनिश्चित करें। बैठक में राजीव रंजन, गोल्डी कुमार, पप्पू कुमार, नवीन श्रीवास्तव, आलोक नाथ तिवारी, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, सुमन कुमार, बलिराम साह, सर्वेश श्रीवास्तव, दीपक कुमार चित्रगुप्त, पुष्पलता कुमारी, नन्दकिशोर साह, अंशु कुमारी ,विजय कुमार, जावेद अख्तर, समेत दर्जनो शामिल हुए।
दुष्कर्मी प्रधान शिक्षक को अविलम्ब बदले प्रशासन: ग्रामीण
गौनाहा प्रखण्ड अन्तर्गत सिðी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय जगन्नाथपुर के पोषक क्षेत्र की थारू आदिवासी और महादलित मुसहर जनता अब जागरूक हो गयी है, इसलिए वहाँ की (दलित व आदिवासी) जनता अब बलात्कार के आरोप में जेल से लौटे प्रधान अध्यापक को विद्यालय में जाने नहीं दे रही हैं। बताते है कि विगत वर्ष थारू समुदाय की सात लड़कियों ने गोपाल यादव शिक्षक पर डराकर बलात्कार करने का आरोप लगाया था ऐसा दुष्कर्म उक्त शिक्षक ने बहुत सी लड़कियो के साथ किया था लेकिन आधा दर्जन पीड़िता ने शिकायत गौनाहा थाना में दर्ज कराया। उसके बाद यह खबर जंगल मंे आग की माफिक फैल गयी। उसके बाद गोपाल यादव गिरफ्तार कर लिए़ गये । जाँचोपरान्त उन्हे जेल भेज दिया गया। करीब एक वर्ष के बाद न्यायालय ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है । अब इतना होने के बाद भी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह एकबार फिर प्राथमिक विद्यालय जगन्नाथपुर में उन्हे योगदान करने के लिए भेज रहे है। इसकी भनक जैसे ही ग्रामिणों को मिली वे एकजुट होकर उक्त दुष्कर्मी शिक्षक को विद्यालय में घुसने से मना कर रहें है। उल्लेखनीय है कि उक्त विद्यालय की शिक्षिका प्रतिमा कुमारी, फरजाना खातून, पूनम कुमारी, सारिका कुमारी ने बताया कि उक्त विद्यालय में पूर्व में आर.बी.सी. संचालित था। लेकिन प्रधानाध्यापक द्वारा दुष्कर्म की घटना के बाद से उसे बन्द कर दिया गया है । इधर ग्रामीण देवकली देवी, संजू देवी, रेणु देवी, भिखनी देवी, मीना देवी, गीता देवी, रैना देवी, चनवा देवी, सुगंधी देवी, ललिता देवी, शंकर मांझी, विजय मांझी, प्रकाश मांझी, राजेश मांझी, नमी मांझी, मुखिया मांझी, प्रमोद मांझी, राजंेन्द्र मांझी समेत सैकड़ो लोगो का कहना है कि यदि गोपाल यादव फिर से हेड मास्टर बनेगा तो वे विद्यालय में तालाबन्दी कर देंगे। उनलोगो शिक्षिकाओ को हिदायत दी है कि अब हमारी बच्चियों को सही शिक्षा और बलात्कारी शिक्षक की खबर मिलनी चाहिए।
चौकस पुलिस ने शराबी को किया गिरफ्तार
शहर के पुरानी बाजार में एक शराबी को पुलिस गस्त के दौरान गुरूवार की रात हिरासत में लिया गया। पूछताछ के उपरान्त उसे शुक्रवार को छोड़ा गया जिसें गौनाहा निवासी विगुन मिस्त्री बताया गया। उसे अपराधी समझकर पुलिस ने हिरासत में लिया था।
मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
शिकारपुर थाना अन्तर्गत अंजुआ गाँव निवासी सूरज कुमार ने अपने गाँव के तारकेश्वर उपाध्याय और उनके पुत्र उमेश उपाध्याय पर गुरूवार की रात रास्ते में गाड़ी रोककर गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जेब से 38000 रूपये निकालने का आरोप लगाते हुए शिकारपुर थाना में काण्ड संख्या 365/12 दर्ज कराया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
महिला से मारपीट
शिकारपुर थाना के गौखुला निवासी सीता देवी पति मोहन साह ने अपने पड़ोसी कांति देवी, प्रभु साह, रघु साह पर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए शिकारपुर थाना में दर्ज कराया है । इस संबंध में शिकारपुर पुलिस छानबीन कर रही है ।
मारपीट
शिकारपुर थाना के पुरानी बाजार निवासी मनोज साह ने ईन्द्र साह चम्पापुर निवासी पर 38000 रूपये कर्ज देने के बाद वापस मांगने पर गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकारपुर थाना में एक आवेदन दिया है । पुलिस मामले की छान बीन कर रही है ं। मनोज साह ने बताया कि उसने इन्द्रदेव चौधरी को एक वर्षं पूर्व दिल्ली में कर्ज दिया था जब उससे रूपये मांगने पर उसने मारपीट कर भगा दियां।
युवा होंगे लाभान्वित
नीतीश कुमार के अधिकार रैली की सफलता के लिए पार्टी के सभी संगठन कार्यरत है । इस बावत छात्र जद यु का अधिकार रथ शुक्रवार को नरकटियागंज पहंुचा जहां स्थानीय छात्र जद यु के प्रखण्ड अध्यक्ष बिक्रम शर्मा और कार्यकर्ताओं ने नेताओं का स्वागत किया। रथ के प्रभारी छात्र जद यु के प्रदेश सचिव शाहनवाज रिजवान ने कहा कि यह रथ जिला के बगहा,लौरिया, गौनाहा और रामनगर होते हुए आज नरकटियागंज पहुंचा है । यहां से सैकड़ो छात्रो का जत्था अधिकार रैली में शामिल होने के लिए पटना रवाना होगा । छात्रो के समूह को संबोधित करते हुए श्री रिजवान ने कहा कि बिहार को यदि विशंेष राज्य का दर्जा मिल जाता है तो इसकी तरक्की को कोई रोक नही सकता हैं, सर्वाधिक लाभ युवाओ को मिलेगा। नरकटियागंज में कन्हैया कुशवाहा, नरेश ठाकुर, अमित दूबे, अतुल जोशी, गुडडू राज, संजय कुमार, नौशाद आलम ,कुन्दन पाण्डंेय, इरशाद आलम और जिला संयोजक रजी अहमद व अन्य नुक्कड सभा में शामिल हुए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें