चार दिवसीय दौरे पर जापान जाएंगे PM - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 नवंबर 2012

चार दिवसीय दौरे पर जापान जाएंगे PM


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जापानी प्रधानमंत्री योशिहिको नोदा के साथ समुद्री और साइबरस्पेस सुरक्षा में सहयोग पर चर्चा के लिए चार दिन के टोक्यो दौरे पर होंगे। यह घोषणा जापानी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को की है। जापानी विदेश मंत्री कोइचिरो गेम्बा ने कहा है कि सिंह 15 नवम्बर को जापान पहुंचेंगे और 16 अप्रैल को वह द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे।

दोनों नेता जापान और भारत के बीच समुद्री सुरक्षा में अपने रणनीतिक सम्बंधों को मजबूत बनाने पर तथा अपने आर्थिक सम्बंधों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। गेम्बा ने कहा कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक सम्बंधों का यह 60वां वर्ष है। उन्होंने आशा जाहिर की है कि इस दौरे से दोनों पक्षों के बीच साझेदारी गहरी होगी। मनमोहन सिंह अपने दौरे के दौरान जापान के राजा अकिहितो और महारानी मिचिको से भी मुलाकात करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: