नरकटियागंज (बिहार) की खबर (03 नवम्बर ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 नवंबर 2012

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (03 नवम्बर )


मोबाईल समेत चोर गिरफ्तार

गौनाहा प्रखण्ड के सहोदरा थानान्तर्गत जमुनिया बाजार स्थित मुखर्जी मोबाईल सेन्टर से मंगलवार को एक मोबाईल चोरी हुई थी। इस बाबत मोबाईल सेन्टर संचालक ने सहोदरा थाना में काण्ड संख्या 50/12 दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए,जमुनिया बाजार के ही दीनबन्धु नामक युवक को चोरी की मोबाईल समेत शुक्रवार को हिरासत में ले लिया है। उक्त जानकारी देते हुए  थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मुखर्जी मोबाईल सेन्टर की चोरी की घटना के उद्भेदन के बाद अब चोर हिमाकत नहीं करेगे। 

मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

गौनाहा थाना के मंझरिया पंचायत के पटखौली निवासी चुन्नू पाण्डेय उर्फ दिग्विजय पाण्डेय शुक्रवार की रात अपने फार्म से घर लौट रहे थे इसी दौरान मुरली भरहवां गाँव की सड़क पर उन्हे मुखी साह,खोभारी साह व अन्य अज्ञात ने मोटरसाईकिल रोककर उनकी पीटाई कर दी। इस संबंध  में थानाध्यक्ष किरणशंकर ने बताया कि दिग्विजय पाण्डेय के आवेदन पर गौनाहा थानाकाण्ड संख्या 54/12 दर्ज कर दफा 323,324,341,342,379,504और 34 आर्म्स के तहत कार्रवाई कर रही है।

मारपीट

शिकारपुर थाना अन्तर्गत लौकरिया गाँव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान गेना चौधरी जख्मी हो गया। जिसका ईलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में किया गया।

दलहन और तेलहन बीज का वितरण, कम वजन को लेकर हंगामा

प्रखण्ड में रबी महोत्सव के तहत किसानो के बीच दलहन मसूर और सरसो तेलहन के बीज का 1534 रूपये ंशुल्क के साथ वितरण किया गया। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि बीज खरीदने वाले किसानो के बीच 1000(एकहजार) रूपये की अनुदान राशि का भुगतान किया गया । प्रखण्ड कार्यालय सूत्रो के अनुसार 200 किसानो के बीच मसुर बीज का वितरण और 125 किसानो के बीच सरसो बीज का वितरण प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी द्वारा किया गया। मसूर प्रतिरक्षण कार्यक्रम  के तहत मसूर बीज का वितरण किया गया। जिसमें प्रखण्ड उपप्रमुख प्रेमनारायण ओझा, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी रंजन कुमार, उपस्थित रहे। बीज वितरण के दौरान उस समय हंगामा हुआ और प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के विरूद्ध किसानो ने नारेबाजी की जब तौल के पश्चात बीज का पैकेट 21 किलो 500 ग्राम की जगह 17 किलो 500 ग्राम पाया गया। सूत्रो ने बताया कि किसानो ने अधिकारियो से बाकी बीज की कीमत वापस करने की मांग की और काफी देर तक हंगामा होता रहा। उधर गौनाहा से खबर मिली है कि सरकार किसानो को राहत देने की योजनाए चला रही है तो प्रखण्ड के कर्मी किसानो को गुमराह और ठगने का काम कर रहे है। वाकया है किसानो के बीच मसूर प्रतिरक्षण बीज वितरण कार्यक्रम के दौरान किसानो को दिया जाने वाला मसूर व दवा केे पैकेट की तौल में कमी का। बीज वितरण खत्म होने के उपरान्त किसानो ने महसूस किया कि जो बीज का पैकेट सरकार द्वारा मुहैया कराया गया वह कम है तो किसान प्रखण्ड के पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद जायसवाल के साथ शशि कुमार राय, सुलेमान मियां और राकेश कुमार के पास पहुंचे और वे सब मिलकर प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के समक्ष बीज पैकेट की तौल करायी गयी । बीज तौल के दौरान प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी बिजेन्द्र सिंह और अन्य गणमान्य मौजूद रहे  उन लोगो ने पाया कि एक पैकेट मसूर 18 किलोग्राम दवा के साथ पैकेट की जगह 15.5 किलोग्राम ही पाया गया । जिसका विरोध किसानो ने किया तो प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी ने पैकेट में बीज की मात्रा कम होने की बात स्वीकार करते हुए समिति को लिखित स्वीकारोक्ति दी । उसके बाद किसानो ने बकाये मात्रा की राशि का भुगतान वापस करने की मांग की है।  

दो पंचायत में मेधा सूची प्रकाशित

नरकटियागंज प्रखण्ड में शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया आखिरकार प्रारम्भ हो गयी है। सरकार ने 31 अक्टूबर 2012 तक मेधासूची का प्रकाशन करने का निर्देश दिया था, लेकिन आज 3 नवम्बर 2012 को प्रखण्ड कार्यालय में मात्र दो पंचायत भेड़िहरवा और केसरिया की मेधासूची का प्रकाशन किया जा सका है। जिसे अभ्यर्थी प्रखण्ड कार्यालय की दिवाल पर चिपका देख सकते है। इधर कतिपय पंचायत कर्मियों ने स्वयं की पहचान छुपाते हुए कहा कि सरकारी निर्देश वाकई सही नहीं है बल्कि परेशान करने वाला है । नियोजन नियमावली में वाकई संशोधन की आवश्कता है।


(अवधेश कुमार शर्मा) 

कोई टिप्पणी नहीं: