न्यूयार्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग ने दो दिन पहले घोषणा की थी कि वार्षिक न्यूयार्क मैराथन तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार रविवार को आयोजित होगा, लेकिन अब उन्होंने इस प्रतियोगिता के रद्द करने का फैसला किया है। ब्लूमबर्ग ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, "यह मैराथन हमारे शहर मे हर वर्ष आयोजित होता है और हमें यह साहस और दृढ़संकल्प के लिए प्रेरित करता है। हम नहीं चाहते कि बारिश की वजह से यह प्रतियोगिता बाधित हो जिससे प्रतिभागियों को कोई तकलीफ हो। इसलिए हमनें इसे रद्द करने का फैसला किया है।"
हाल में यहां आए विनाशकारी सैंडी तूफान से इस जगह को काफी नुकसान पहुंचा है। इस वार्षिक मैराथन में लगभग 50,000 धावकों के हिस्सा लेने की उम्मीद थी। उल्लेखनीय है कि यह मैराथन विश्व के सबसे लम्बे मैराथनों में से एक है। यहां हाल में सैंडी ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें न्यूयार्क में 32 लोगों की मौत हो गई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें