भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं गुजरात के पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्रा का शनिवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।
पार्टी नेताओं ने मिश्रा के निधन की जानकारी दी। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक मिश्रा कुछ महीनों से दमे से पीडित थे। उन्होंने अपने घर में आखिरी सांस ली।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिश्रा के निधन पर शोक जताया और उनके निवास स्थान पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मिश्रा का अंतिम संस्कार रविवार को होगा
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें