कितनी खुशियाँ चढंेगी जुआ की भेंट
- गाँव से शहर तक जुआ से टोला व गलियाँ गुलजार,प्रशासन मौन
नरकटियागंज शहर में इन दिनों चोरी की घटनओं में वृद्धि हो गयी है। छिटपुट चोरी की वारदात पुलिस तक नही पहंुच पा रही है । जिससे शिकारपुर थाना इस दिशा में पूर्णतः बेफिक्र है। विगत दिनों प्रबुद्ध शिक्षक के.के.पाठक के घर चोरो ने धावा बोला लेकिन उनके व परिजनो के जाग जाने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली । अगर बुद्धिजीवियों की माने तो इन सबके जड़ में शहर में बढ़ते उचक्को की बढती गतिविधियां है। सनातनी परम्परा के वाहक हिन्दुओ के रौशनी का पर्व दीपावली के आगमन के साथ प्रतिवर्ष की भांति जुआ का दौर प्रारम्भ हो गया है और पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। हिन्दू परम्परा की माने तो जुआ कई फसादों की जड़ है, महाभारत महाकाव्य में जुआ का वर्णन है । कई लोग इस बात से इŸोफाक रखते है कि जुआ जब उस वक्त के राजा महाराजा खेल सकते है तो और किसकी विसात है कि जुआ पर प्रतिबन्ध लगा दे। बात दीगर है कि वे चौसर खेलते थे और आज ताश की गड्डिया फेंकी जाती है और बाजी में पहले राज्य और जमींदारी दी जाती थी अब बदलते वक्त के साथ सिर्फ रूपयंे और सामान तथा घर के आभूषण रखे जाते है। बुद्धिजीवियों और समाजिक कार्यकर्ताओं ने बुराई से जुड़ी इस प्रथा को समाप्त करने की दिशा में काम करने के लिए विभिन्न समाजिक संस्थाओ और स्थानीय प्रशासन को आगे आने की अपील की हे । भारतीय किसान संघ के बिहार प्रदेश सचिव और उतर बिहार प्रभारी विजय नारायण राव ने बताया कि युवा व उत्साही अनुमण्डल पदाधिकारी ढेर उम्मीदें है कि समाज के इस कोढ से निजात दिलाने में वे आगंे आए और बढ-चढकर काम करे । श्री राव ने बताया कि लोग गॉव के चौपाल से लेकर खेत और खलिहान तक जुए का खेल बेखौफ खेला जा रहा है । पैक्स अध्यक्ष गोरख प्रसाद विद्यार्थी और कांग्रेस के वरीय नेता सैयद रेयाजुद्दीन हैदर ने कहा कि समाजिक कोढ किसी भी समाज का हो खत्म होना चाहिए । शहर के चौक चौराहों पर और खास कर मुख्य बाजार के खास इलाके में होने वाले जुआ पर अविलम्ब रोक लगना चाहिए। गौनाहा से मिली खबर के अनूसार बेलवा, माधोपुर , श्रीरामपुर व अन्य ग्रामीण तथा जंगली क्षेत्रो में जुआ बेखौफ खेला जा रहा है । जिससे दीपावली तक न जाने कितने घरों की खुशियाँ जुए की भेंट चढ जाएंगी।
होम भिजीट कीट का वितरण
स्थानीय प्रखण्ड कार्यालय स्थित समेंकित बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकताओ के बीच बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया स्वास्थ्य कीट दिया गया । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं (सेविका) ने बताया कि कार्यालय से प्राप्त कीट में उन्हें एक छाता, महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक माला डी, एक कॉपर टी, गर्भाशय की प्रतिकृति, एक साबुन, एक ब्लेड, एक कलम और हाल में अनन्य प्रशिक्षण से जुडे कुछ कार्ड है । आंगनबाड़ी केन्द्रो पर आने वाली शिशुवती और गर्भवती महिलाओ को दी जाने वाली जानकारी से सेविकाएं उन्हे लाभान्वित करेंगी। इस बाबत सीडीपीओ उर्वशी कुमारी ने बताया कि केयर इण्डिया के तरफ से होम भिजीट कीट का वितरण कराया गया है। कुल 200 आंगनबाड़ी सेविकाओं को उक्त कीट दिया जा चुका है। उधर गौनाहा से मिली खबर के अनुसार वहाँ भी केयर इण्यिा के सौजन्य से होम भिजीट कीट का वितरण किया गया, जिसमें 152 केन्द्र की आंगनबाड़ी सेविकाओ ने इसे प्राप्त किया है ।
सबला पोषाहार का वितरण आज
नरकटियागंज की सीडीपीओ उर्वशी कुमारी ने बताया कि प्रखण्ड के सभी केन्द्रो पर किशोरियों के सबला कार्यक्रम के तहत पोषाहार की राशि का वितरण किया जाएगा। इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निदेशित की जा चुकी है। सभी केन्द्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्धारित मात्रा में चावल और चना का दाल का वितरण करेंगी । जिसकी जाँच जिला की टीम कभी और कही कर सकती है ।
मतदाता सूची लिंगानुपात बनाए रखने पर जोर
नरकटियागंज अनुमण्डल सभागार में मतदाता सुची पुनरीक्षण कार्य हेतु प्रभारी एसडीओ एसएस पाण्डेय ने बीडीओ के साथ बैठक की । जिसमें मतदाता सूची में चल रहे पुनरीक्षण कार्य में हुई प्रगति की समीक्षा की गयी। श्री पाण्डेय ने मतदाता सूची में लिंगानुपात बनाए रखने पर जोर दिया । बैठक के अन्तिम दौर में एसडीओ महमूद आलम भी पहुंचे तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें