मौलाना अबुल कलाम आजाद जयन्ती पर सेमिनार
शहर के एकमात्र प्रतियोगी शिक्षण संस्थान सृजन में शहर के बुद्धिजीवियों की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयन्ती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस बाबत सृजन के धीरज उपाध्याय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्म दिवस 11 नवम्बर को बंुद्धिजीवियो ने शिक्षा दिवस के तौर पर मनाने और एक सेमिनार (विचार गोष्ठी) करने का निर्णय का निर्णय भी लिया गया। सेमिनार के लिए विषय ”वर्तमान शिक्षा: दशा और दिशा”रखा गया है। 11 नवम्बर 2012 को टीपी वर्मा कॉलेज के सभागार में सुबह 10 बजे से सेमिनार का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक सतीश चन्द्र दूबे करेंगे जबकि वक्तओ मे भंोट चतुर्वेदी, प्रो.भागवत उपाध्याय, प्रो. परमेश्वर भक्त, प्रो.सतीश राय, प्रो.डॉ. रामप्रताप नीरज, गौहर अंजुम,जबकि मुख्य वक्ता प्रो.डॉ.ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी होंगे।....
दाखिल खारिज आवेदन पाया गया लम्बित
स्थानीय भूमि सुधार उप समाहर्ता शम्भू शरण पाण्डेय ने लोगो की शिकायत पर बहैसियत लोक सेवाओं के अपीलीय प्राधिकार सिकटा प्रखण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। आर टी पी एस में लम्बित दाखिल खारिज के मामलो की जाँच के दौरान राजस्व कर्मचारी काशीनाथ गुप्ता और विजेन्द्र राव के विरूद्ध शिकायत सही पाई गयी । वहां वाकई मामला बेवजह लम्बित है।
चार माह से उपभोक्ता अंधेरे में, विद्युतकर्मी जेब गर्म करने के फेरे में
- चारमाह से जला ट्रान्सफर्मर उपभोक्ता हलकान
स्थानीय शहर के ईदगाह के पास बिजली बोर्ड के एक ट्रांसफर्मर के जलने के करीब चार माह बाद भी उसे बदला नही जा सका है। उल्लेखनीय है कि शहर के सब्जी बाजार, पुरानी बाजार मतिसरा कुंवर बालिका उच्चविद्यालय के पास, प्रकाश नगर(नया टोला), ईदगाह के पास समेत आधा दर्जन ट्रान्सफर्मर जले पड़े है । लेकिन करीब चार माह पुर्व 11 जुलाई 2012 को मुख्य पथ स्थित ईदगाह के पास का ट्रान्सफर्मर जला लेकिन उसे बदलने का काम सिर्फ इसलिए नही हो रहा है कि माननीय मुख्यमंत्री का नाम बेचने वाले तथाकथित विद्युतकर्मियों को कोई उपभोक्ता अतिरिक्त रकम मुहैया नहीं करा रहा है। उसके बाद जलने वाले ट्रान्सफर्मर को बदला जा चुका है, क्योंकि विद्युतकर्मियों को उनकी मुंहमांगी मुराद पूरी कर दी गयी । उल्लेखनीय है कि जितने भी ट्रान्सफर्मर है उनपर अवैध उपभोक्ताओ का अतिरिक्त बोझ है और वह भी विद्युतकर्मियों की शह पर अर्थात ट्रान्सफर्मर जलते है तो उसकी जिम्मेदारी विद्युतकर्मियों की है। विभाग को चाहिए कि वैसे अधिकारियों के वेतन से ट्रान्सफर्मर की कीमत वसूली जाए। बिजली विभाग यदि बहुत महंगा बिजली उपलब्ध कराता है तो भी जेनेरेटर वालों से सस्ती बिजली है । इसके बावजूद विद्युतकर्मियों द्वारा बिजली चोरी खुलकर कराई जा रही है । इतना ही नहीं करीब चार माह से बिजली नहीं बावजूद बिजली का बिल उपभोक्ताओ को पहुंच रहा है । कतिपय विद्युतकर्मी और तथाकथित विद्युतकर्मी बिजली चोरी को शह देकर बिजली विभाग और आम उपभोक्ता को तबाहकर खुद खुशहाल है । अभी जो ट्रान्सफर्मर जले है उसके उपभोक्ता सोलर लैम्प से अपना काम चला रहे है । लेकिन कुछ उपभोक्ता दूसरे ट्रान्सफर्मर से बिजली का तार खींच कर घर को रौशन किये हुए है। अवैध उपभोक्ताओं की तो चित भी मेरी और पट भी मेंरी की तर्ज पर कतिपय विद्युतकर्मियों की शह पर दो-दो सौ मीटर तार लगा कर बिजली बड़े शान से बिजली जलाने की खुशकिस्मती हैं। इस बाबत विजली एसडीओ के मोबाईल पर बात नही हो सकी कि इतने दिनो तक बिजली आपूर्ति ठप्प रही और क्यों ट्रान्सफर्मर नही बदला जा सका। युवा कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष श्रीकान्त कुमार ने बताया जब विकास कुमार (विद्युत एसडीओ) से बात करनी चाही तो उनकी मोबाईल बन्द पायी गयी और एक बार बात हुई तो उन्होने कहा कि मुझे फुर्सत नहीं हैं। बुद्धिजीवियों ने बताया कि इस ओर विधायक ने अधिकारियो को हड़काया लेकिन उनकी बातों का उनपर कोई असर नहीं पड़ा । उपभोक्ता मदन तिवारी बताते है कि कौन कितना माथापच्ची करे जब विभाग को ट्रान्सफर्मर लगाना होगा तो लगाए,विगत छव माह पूर्व सभी उपभोक्ताओ ने 200 रूपये दिये थे जब ट्रान्सफर्मर लगा। क्या विभाग को ट्रान्सपोर्टिंग खर्च नहीं मिलता है?
न्यायिक कार्य का बहिष्कार
स्थानीय बार एसोशिएसन ने मोतिहारी के अधिवक्ता परहुए कानूनी कार्रवाई के विरूद्ध अपने आप को को आज न्यायिक कार्य से अलग रखा। उक्त आशय की जानकारी मुक्तेश्वर मिश्र की प्रेस विज्ञप्ति द्वारा मिली।
प्रखण्ड के 700 एकड़ में होगी श्रीविधि से गेहंू की खेती
स्थानीय प्रखण्ड कार्यालय परिसर में रबी फसलो की खेती के लिए किसानो को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मसूर, राई, तीसी और श्री विधि से गेहंू उत्पादन पर विशेष चर्चा की गयी। रबी महोत्सव के इस प्रशिक्षण का शुभारम्भ प्रखण्ड प्रमुख समतोला देवी ने किया। मौके पर मौजूद अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी विजय प्रकाश,बीएओ रंजन कुमार और सीओ ए.के.ठाकुर उपस्थित रहें।महोत्सव में गेहुं,तीसी और मसूर की खेती के नये तरीके अपना कर नई खेती करने का आह्वान किया ताकि राष्ट्र की प्रगति में बिहार का अहम योगदान हो सके । प्रखण्ड और अनुमण्डल में खेती की नई प्रविधि का अपना कर हम आगे बढ सकते है । प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि 700 एकड़ में गेहूं की खेती श्रीविधि से की जाएगी।
युवा जद यु की बैठक
नरकटियागंज में प्रखण्ड युवा जद यु के अध्यक्ष के आवास पर एक बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता संदीप कुमार ने की जिसमें रैली को सफल बनाने के लिए जनता को धन्यवाद दिया।उन्होने अपने कार्यकर्ताअेां का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सुरेन्द्र यादव, मन्नान अंसारी, अमजद हुसैन, शकील अहमद, एजाज अहमद, शमशाद अली, गौतम कुमार, नेरेन्द्र कुमार, सतेन्द्र ,रामायण चौबे, अनीस और मुन्ना मिश्र शामिल हुए।
सुनिल नायक इलेवन 37 रन से विजयी
स्व.नीरज मेेमोरियल चम्पारण चैम्पियन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच का आयोजन स्थानीय रेलवे मध्य विद्यालय के मैदान पर खेला गया । जिसका उद्घाटन बेतिया पुलिस जिला के एसपी सुनील कुमार नायक मेंघावत ने किया । मैच में फिरोज एलेवन बेतिया और सुनील नायक इलेवन के बीच खेला गया । टॉस सुनील नायक एलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रन बना कर ऑल आउट हो गयी जिसमंे एसपी ने 35 रन बनाया । दूसरी ओर फिरोज इलेवन ने जवाब में खेलते हुए 160 बनाकर ऑल आउट हो गयी । इस प्रकार एसपी बेतिया की टीम 37 रनो से विजयी घोषित हुई। उक्त टूर्नामंेन्ट में बेतिया ,मोतिहारी और मुजफ्फरपुर की टीम ने हिस्सा लिया।
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें