छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (08 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 नवंबर 2012

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (08 नवम्बर)


मतदाता सूची में नाम जोड़ने से न छूटे कोई मतदाता: कलेक्टर
  • मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न   

छतरपुर, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 20 नवंबर 2012 तक पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिन व्यक्तियों की आयु 01 जनवरी 2013 को 18 वर्ष या उससे उपर होने जा रही है, वह व्यक्ति संबंधित क्षेत्र के बीएलओ को आवेदन प्रस्तुत कर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इस तारतम्य में आज गुरूवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बहुगुणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बहुगुणा ने राजनैतिक दलों के अध्यक्षों से मतदाता सूची को सही ढंग से तैयार करने एवं पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के कार्य में सहयोग करने के लिये अपील की। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बहुगुणा ने कहा कि राजनैतिक दलों के अध्यक्ष जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर शीघ्र ही अपने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर दें, जिससे वह भी इस कार्य में सहयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में नाम जोड़ने से नहीं छूटना चाहिये। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी 2013 को कर दिया जायेगा। इसी मतदाता सूची के आधार पर आगामी निर्वाचन सम्पन्न होगा। 

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बहुगुणा ने अवगत कराया कि कुल जनसंख्या के मान से 61 प्रतिशत मतदाताओं के नाम प्रत्येक मतदान केंद्र की मतदाता सूची में जोड़े जाना हैं। इसी तरह स्त्री एवं पुरूषों के अनुपात को भी मतदाता सूची तैयार करते समय ध्यान रखा जाना है। उन्होंने बताया कि जिले की चंदला विधानसभा क्षेत्र में पुरूषों की तुलना में महिलाओं के कम नाम जोड़े गये हैं। इसी तरह छतरपुर, बड़ामलहरा एवं चंदला विधानसभा क्षेत्र में कुल जनसंख्या के मान से 61 प्रतिशत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़े हुये हैं। इस कार्य में राजनैतिक दलों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिले की मतदाता सूची पूरी तरह सही तैयार होना चाहिये। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गिरीश शर्मा ने भारत निर्वाचन आयोग के फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र ;एपिक कार्डद्ध के महत्व से अवगत कराते हुये कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान के लिये एपिक कार्ड विषम परिस्थितियों में सहायता करता है। इसलिये प्रत्येक व्यक्ति को जो 01 जनवरी 2013 को 18 वर्ष का होने जा रहा है, उसे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर एपिक कार्ड प्राप्त कर लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं एपिक कार्ड प्राप्त करने के संबंध में किसी भी प्रकार की कठिनाई आती है तो वे संबंधित क्षेत्र के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयीन दूरभाष एवं मोबाईल नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07682-241704 एवं मोबाईल नंबर 9425475463 पर भी संपर्क कर सकते हैं। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 48 महाराजपुर के मतदाता एसडीएम व ईआरओ नौगांव श्री डी पी द्विवेदी के कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07685-256389 व मोबाईल नंबर 9425473592 पर, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार नौगांव श्री आर एल बागरी के कार्यालयीन दूरभाष 07685-256389 एवं मोबाईल नंबर 9752664229 पर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 49 चंदला के मतदाता एसडीएम व ईआरओ लवकुशनगर श्री के एल साल्वी के कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07687-251250 व मोबाईल नंबर 9425083534 पर, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार लवकुशनगर श्री यू सी मेहरा के कार्यालयीन दूरभाष 07687-251238 एवं मोबाईल नंबर 9893633126 पर, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार गौरिहार श्री सुखलाल चौधरी के कार्यालयीन दूरभाष 07688-261847 एवं मोबाईल 9893822370 पर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 50 राजनगर के मतदाता एसडीएम व ईआरओ राजनगर श्री हरवंश शर्मा के कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07686-275129 व मोबाईल नंबर 9425143938 पर, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार, राजनगर श्री आलोक वर्मा के कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07686-275129 एवं मोबाईल नंबर 9425342434, 9009217159 पर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 51 छतरपुर के मतदाता एसडीएम व ईआरओ छतरपुर श्रीमती सुरभि तिवारी के कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07682-248232 व मोबाईल नंबर 8889609355 पर, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार छतरपुर श्री विनोद सोनकिया के कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07682-248232 एवं मोबाईल नंबर 9425454387, 9755211157 पर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 52 बिजावर के मतदाता एसडीएम व ईआरओ बिजावर श्री अनय द्विवेदी के कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07608-253223 व मोबाईल नंबर 8989877700 पर, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार बिजावर श्री हरिशंकर पटेरिया के कार्यालयीन दूरभाष 07608-253223 एवं मोबाईल नंबर 9981577823 पर,  तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 53 बड़ामलहरा के मतदाता डिप्टी कलेक्टर व ईआरओ श्री चिरोंजी लाल चनाप के मोबाईल नंबर 8435008976 पर, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार बड़ामलहरा श्री एन ए गजौरिया के कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07689-252325 एवं मोबाईल नंबर 9425652487 पर, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार घुवारा श्री फेरन सिंह रूगर के कार्यालयीन दूरभाष 07689-255725 पर एवं मोबाईल नंबर 9926291831 पर, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार बक्सवाहा श्री आर आर चढार के कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07609-254250 एवं मोबाईल नंबर 9893316170 पर संपर्क कर सकते हैं। 

 इसके अलावा निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री कमलनाथ अहिरवार के कार्यालयीन दूरभाष 07682-241704 एवं मोबाईल नंबर 8959404124 पर संपर्क किया जा सकता है। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. घासीराम पटेल, बसपा के जिलाध्यक्ष श्री राकेश कुमार अहिरवार सहित अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। 

लवकुशनगर में अंत्योदय मेला आज  

छतरपुर, विकासखण्ड स्तरीय अंत्योदय मेलों के आयोजन के तहत वर्ष 2012-13 का प्रथम खण्डस्तरीय अंत्योदय मेला 09 नवंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से लवकुशनगर कृषि उपज मंडी के पास मेला ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री श्री हरिशंकर खटीक द्वारा किया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा मेले में बुंदेलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री उमेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पार्वती आदिवासी, सभी सांसद, विधायक, जनपद एवं नगरीय निकाय के अध्यक्ष, भाजपा अध्यक्ष, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कलेक्टर श्री बहुगुणा द्वारा सभी जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को अंत्योदय मेले में पहुंचने एवं विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल लगाने तथां हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिये गये हैं। मेले में हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभांवित किया जायेगा।   

आज आयेंगे प्रभारी मंत्री श्री खटीक 

छतरपुर, म0प्र0 शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण राज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री हरिशंकर खटीक 09 नवंबर को प्रातः 09ः30 बजे नौगांव विश्राम गृह आयेंगे। श्री खटीक यहां से प्रातः 10ः30 बजे व्हाया लुगासी-गढ़ीमलहरा के रास्ते लवकुशनगर के लिये रवाना होंगे। आप दोपहर 12 बजे लवकुशनगर पहुंचकर खण्डस्तरीय अंत्योदय मेले में शामिल होंगे।  

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री आज जिले में  

छतरपुर, प्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के राज्यमंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह 09 नवंबर को दोपहर 12 बजे बक्सवाहा तहसील के ग्राम पड़रिया आयेंगे जहां से स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद इटौरी के लिये प्रस्थान करेंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं: