अजहरुद्दीन पर से पाबंदी हटी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 नवंबर 2012

अजहरुद्दीन पर से पाबंदी हटी.


आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के गुरुवार को एक अहम फैसले से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन को बड़ी राहत मिली है। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने अपने फैसले में मोहम्मद अजहरुद्दीन के क्रिकेट खेलने पर आजीवन पाबंदी लगाने के फैसले को गलत ठहराया है।

कोर्ट ने अपने आदेश में बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) से कहा है कि अजहरुद्दीन पर क्रिकेट खेलने को लेकर आजीवन लगाई गई पाबंदी बिल्कुल गलत है। यह फैसला एक तरफ अजहरुद्दीन के लिए जहां राहत भरी खबर है वहीं बीसीसीआई के लिए बड़ा झटका है। मैच फिक्सिंग में तथाकथित रुप से अजहरुद्दीन के शामिल होने के आरोपों के मद्देनजर बीसीसीआई ने कुछ साल पहले अजहरुद्दीन के क्रिकेट खेलने पर आजीवन पाबंदी लगा दी थी। 

गौरतलब है कि अजहरुद्दीन मैच फिक्सिंग के आरोपों को हमेशा से नकारते रहे हैं और उन्होंने कुछ समय पहले घरेलू क्रिकेट में खेलने की अनुमति देने के लिए बीसीसीआई से गुहार लगाई थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: