सात माह से वेतन लम्बित,कैसे होगी दीपावली !
राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को जहाँ राहत देने की बात करती है वही राष्ट्रीय त्योहार दीपावली के मौके पर भी कतिपय कर्मियों को अंधेरे में रखने को विवश किया जा रहा है । मिली जानकारी के अनुसार वृहद मध्यम एवं लघु पशु विकास परियोजना के अन्तर्गत कार्यरत पर्यवेक्षक, पशुधन सहायक, का वेतन विगत सात माह से लम्बित है। जिसके कारण त्योहारों का मौसम उनके लिए फीका साबित होता दिख रहा है। उल्लेखनीय है कि सरकार के मुखिया नीतीश कुमार ने सभी कर्मियांे को वेतन मुहैया कराने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद वेतन नहीं मिलने से पशुधनकर्मी हतप्रभ है। इसके लिए उनकी नौकरी में सरकार के निर्देशानुसार समायोजन का नहीं होना बताया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्षों से कार्यरत पशुधनकर्मी पद से ज्यादा की संख्या में नियुक्त कर लिये गये है। सरकार ने उनके सामन्जन का निर्देश विभाग के सचिव और निदेशक को दिया है, लेकिन सरकारी आदेश का अनुपालन भाप्रसे के अधिकारी नहीं कर पा रहे है। पशुधनकर्मियों ने सूबे के पशुपालन विभाग के मंत्री गिरिराज सिंह और राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष से उम्मीद जताया है कि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई कर उनका वेतन भुगतान सुनिश्चित करावें ताकि उनके परिजन त्योहार का आनन्द ले सके।
शिक्षको के मतभेद से विद्यालयो की शिक्षा चौपट
शिक्षा के क्षेत्र में उतरोत्तर प्रगति के लिए सरकार जहाँ एक से बढकर एक रचनात्मक कार्य कर रही है। वही शिक्षा विभाग के शिक्षक अपने कर्तव्यो से विमुख होते दिख रहे है। शिक्षा के बढते हुए इस युग में जहा सरकार ने बच्चो के भविष्य के लिए शिक्षा के प्रति विभिन्न योजनाएं चला रही है वही शिक्षक आपसी मतभेद को लेकर बच्चो के भविष्य से खिलवाड़ करते नजर आ रहे है। छात्र जद यु के महासचिव नौशाद आलम ने शनिवार को गौनाहा प्रखण्ड के माधोपुर पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पकड़ी बिसौली का औचक निरीक्षण किया । उस दौरान उन्होने पाया कि विद्यालय की एक शिक्षिका को अनुपस्थित पाया। इस बावत प्रधान शिक्षक रमेश कुमार राम से जब पूछताछ की गयी तो उन्होने बताया कि उक्त शिक्षिका ने उनसे फोन कर छुट्टी ली है। श्री आलम ने जारी अपने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि विद्यालय का बुरा हाल है और मध्याह्न भोजन मेनू के हिसाब से नही बनता है। जब उनसे मध्याह्न भोजन रजिस्टर की मांग की गयी तो उन्हांेने बताया कि इसे महिने के आखिर में तैयार किया जाता है। छात्र जद यु के ंजिला महासचिव ने आला ऑफिसरों से अनुरोध किया है कि वे स्कूलो के हालात सुधारे क्यों कि स्कूली छात्र ही देश के कर्णधार है।
पाँच महिला समेत एक दर्जन घायल
शिकारपुर थाना क्षेत्र के मुरली खरकटवा गाँव में भूमि विवाद को लेकर हुए हिंसक सघर्ष में पाँच महिला समेत एक दर्जन लोगो के जख्मी होने की खबर है। मिली जानकारी के अनूसार शनिवार को रामचन्द्र राम और परशुराम राम जमीन दखल कब्जा के लिए आपस में भिड़ गये। जिसमें रामचन्द्र राम, भरत राम, सुरेन राम, कोशिला देवी, शान्ति देवी, दिनेश राम और परशुराम राम, विक्रम राम, मुखलाल राम, अंजोरा देवी, सुमित्रा देवी, रमेश राम जख्मी हो गये। सभी घायलो का इलाज सरकारी अस्पताल नरकटियागंज में किया गया। इस संबंध में रामचन्द्र राम और परशुराम राम ने एक दूसरे के विरूद्ध शिकापुर थाना में मामला दर्ज कराया है । पुलिस मामले की छानबीन कर रहीं हैं।
ग्रामीण चोर को धर दबोचे
सहोदरा थाना क्षेत्र के पिपरा गाँव में मोबाईल की चोरी करते एक चोर को ग्रामीणो ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पिपरा गाँव निवासी रमेश यादव के घर में घुसे जहीर अंसारी को गाँववालो के सहयोग से धर दबोचा गया, जिसे सहोदरा थाना के हवाले कर दिया गया। इस बाबत सहोदरा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार जहीर अंसारी मोबाइल चोरी मामले में पहले भी पकड़ा जा चुका है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि गिरफ्तार जहीर के विरूद्ध सहोदरा थानाकाण्ड संख्या 57/12 धारा 279 और 511 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
करोड़ो की डाटा इन्ट्री लम्बित पीआरएस से स्पष्टीकरण
मनरेगा कार्यालय नरकटियागंज में कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश रमण ने अपने पंचायत रोजगार सेवको की क्लास ली और डाटा इन्ट्री नही करने वाले आधा दर्जन पंचायत रोजगार सेवको को कड़ी हिदायत देते हुए शीघ्र डाटा इन्ट्री कराने का निर्देश दिया है । सूत्र बताते है कि प्रखण्ड के सात पंचायत के पाँच पीआरएस के करीब एक करोड़ की राशि का डाटा उपलब्ध नही है। श्री रमण ने बिनवलिया के सोहैल अंसारी, चमुआ और सुगौली के वीरेन्द्र प्रसाद, पुरैनिया और भसुरारी के वीरेन्द्र बैठा, रखही के ललन भास्कर और भभटा के नवनीत कुमार से स्पष्टीकरण पूछा है और एक सप्ताह में जवाब मांगा है, अन्यथा उनके विरूद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
(अवधेश कुमार शर्मा)
1 टिप्पणी:
चिंताजनक खबरे ....कम से कम दीवाली में ख्याल रखना ही चाहिए ...लेकिन शिकायत कहाँ और किससे हों ...सभी तो कोई न कोई बहाना बनाने में पीछे कहाँ रहते हैं ..दीपपर्व की आपको हार्दिक शुभकामना
एक टिप्पणी भेजें