मैं डेंगू से भी घातक : केजरीवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 नवंबर 2012

मैं डेंगू से भी घातक : केजरीवाल


समाज सेवा से राजनीति में आए अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक बार फिर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और खुद को डेंगू से भी अधिक घातक बताया। केजरीवाल ने यहां कहा, "मैं डेंगू से भी अधिक घातक हूं, यदि मैंने कांग्रेस और भाजपा को काट लिया तो समझिए उन्हें समस्याओं का सामना करना ही होगा।" केजरीवाल ने यह बात ऐसे समय में कही है, जब एक दिन पहले शुक्रवार को उन्होंने स्विस बैंक में काला धन जमा करने वाले नेताओं व उद्योगपतियों के नामों का खुलासा किया था।

केजरीवाल ने मुकेश व अनिल अम्बानी, कांग्रेस सांसद अनु टंडन, डॉबर परिवार और जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन सभी के एचएसबीसी बैंक की जेनेवा शाखा में खाते हैं। लेकिन इन सभी ने केजरीवाल के आरोपों से इंकार किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: