गोगोई ने सरकार में भ्रष्टाचार की बात स्वीकारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 नवंबर 2012

गोगोई ने सरकार में भ्रष्टाचार की बात स्वीकारी


असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने शनिवार को स्वीकार किया कि उनकी सरकार के लगभग सभी विभाग में भ्रष्टाचार है और इसके साथ ही उन्होंने व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया। असम के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके गोगोई ने कहा, "मैंने कभी नहीं कहा है कि सरकार में भ्रष्टाचार नहीं है। लगभग सभी विभागों में भ्रष्टाचार है। हमें भ्रष्टाचार रोकने के लिए व्यवस्था को चुस्त करने की जरूरत है।" उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए ई-गवर्नेस, आरटीआई कानून, सत्ता का विकेंद्रीकरण और लोगों के सशक्तीकरण पर जोर दे रही है। 

इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के आंदोलन के बारे में पूछे जाने पर गोगोई ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी आंदोलन का समर्थन करते हैं, लेकिन आईएसी द्वारा किए जा रहे आंदोलन का नहीं। गोगोई ने कहा, "भ्रष्टाचार के खिलाफ आईएसी के आंदोलन को भ्रष्ट लोगों का समर्थन प्राप्त है।" उन्होंने यह भी कहा कि इस समूह का आंदोलन राजनीति से प्रेरित भी है।

गोगोई ने हाल में गुवाहाटी में हुई उस रैली पर भी निशाना साधा, जिसमें अन्ना हजारे ने हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि आयोजकों को इस पर नजर रखनी चाहिए कि आयोजनों को आर्थिक मदद कौन दे रहा है। कहीं वे भ्रष्ट व्यापारी तो नहीं हैं। गोगोई ने कहा, "अखबार की रपटों में कहा गया है कि कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) द्वारा आयोजित रैली में लगभग 20,000 लोगों ने हिस्सा लिया था। यदि किसान खुद चलकर रैली में आए तो हमें इस बारे में कुछ नहीं कहना है। लेकिन यदि वे खुद से आए हैं, तो इसका अर्थ यह भी होता है कि असम में किसानों की दशा वाकई में अच्छी है।"

कोई टिप्पणी नहीं: