गिरिडीह में नक्सली हमला, 2 पुलिस, 1 कैदी मरे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 नवंबर 2012

गिरिडीह में नक्सली हमला, 2 पुलिस, 1 कैदी मरे


झारखण्ड के गिरिडीह जिले में नक्सलियों ने कैदियों को ले जाने वाले एक वाहन की सुरक्षा में तैनात पुलिस वाहन पर शुक्रवार को हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी और एक कैदी मारा गया जबकि आठ कैदी फरार हो गए। राज्य के पुलिस महानिदेशक जी.एस. रथ ने कहा, "इस हमले में दो पुलिसकर्मी और एक कैदी मारा गया जबकि आठ कैदी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।"

पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने अपने कुछ साथियों को आजाद कराने के लिए पुलिस वाहन पर हमला किया था। कैदी वाहन में 10 लोग सवार थे, जिनमें से आठ भागने में सफल रहे। नक्सलियों ने कैदियों के वाहन पर उस समय हमला किया, जब उन्हें अदालत में पेश करने के बाद कारागार ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में नक्सलियों से मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों की मौत हुई।

कोई टिप्पणी नहीं: