स्टिंग कर ब्लैकमेल करने वाले पत्रकार फंसे। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 नवंबर 2012

स्टिंग कर ब्लैकमेल करने वाले पत्रकार फंसे।


दिल्ली के एक गैराज मालिक ने 2 टेलिविजन पत्रकारों पर ब्लैकमेलिंग और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। विजय कुमार नाम के शख्स का आरोप है कि उन्हें साजिश के तहत सेक्स वर्कर्स के साथ फिल्माया गया और बाद में टेप को टीवी पर चलाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की गई।

पुलिस के मुताबिक, 53 साल के विजय कुमार वसंत विहार में मोटर क्राफ्ट नाम से एक गैराज चलाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि पीपल्स फाउंडेशन नाम से एक एनजीओ चलाने वाला मनु शर्मा 2 पत्रकारों के साथ मिलकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस को दी शिकायत में विजय ने कहा है कि मनु एनजीओ की आड़ में अपने घर 'सत्य निकेतन' में सेक्स रैकेट चलाता है।

विजय के मुताबिक उन्होंने मनु के घर पर ही सेक्स वर्कर के साथ संबंध बनाए थे, लेकिन इसदौरान उनका विडियो तैयार कर लिया गया। आरोप है कि मनु के भाइयों ने भी इस काम में उसका साथ दिया था। बाद में मनु ने विजय को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मनु ने उन्हें धमकी दी कि अगर वह 20 लाख रुपये नहीं देते हैं, तो उन्हें रेप के झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा।

जब विजय ने यह रकम देने से इनकार किया तो इंडिया टीवी की संवाददाता भूमिका शर्मा और एबीपी न्यूज के वरिष्ठ संवाददाता प्रदीप श्रीवास्तव ने भी विजय को धमकी दी। विजय का आरोप है कि दोनों टीवी पत्रकारों ने उन पर दबाव डाला कि मनु के साथ समझौता कर लें, नहीं तो उनके सेक्स टेप को टीवी पर टेलिकास्ट कर दिया जाएगा। विजय ने यह बातचीत रेकॉर्ड कर ली।

कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि वह मामला दर्ज करे और कथित 'सेक्स टेप' को अपने कब्जे में ले। पुलिस ने इस मामले में दोनों पत्रकारों से पूछताछ की है। वहीं एबीपी न्यूज और इंडिया टीवी, दोनों ने आरोपी पत्रकारों को अपने-अपने संस्थान से सस्पेंड कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: