बिहार में 2 करोड़ बच्चों का तम्बाकू निषेध शपथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 नवंबर 2012

बिहार में 2 करोड़ बच्चों का तम्बाकू निषेध शपथ


बिहार के विभिन्न विद्यालयों के दो करोड़ से ज्यादा बच्चों ने बुधवार को 'प्रतिज्ञा दिवस' के मौके पर तम्बाकू सेवन नहीं करने की शपथ ली। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पटना के गांधी मैदान में करीब 30 विद्यालयों के छात्रों को यह शपथ दिलवायी। इस मौके पर मोदी ने कहा कि बिहार सरकार प्रत्येक वर्ष सात नवंबर को तम्बाकू सेवन नहीं करने के प्रतिज्ञा दिवस के रूप में मनाने का निर्देश जारी किया है, जिसके तहत बुधवार को राज्य में दो लाख 20 हजार विद्यालय के लगभग दो करोड़ 25 लाख बच्चे अपने-अपने विद्यालयों में तम्बाकू नहीं सेवन करने की शपथ ली। 

कैंसर एवरनेस सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ़ ए़ ए़ हई ने कहा कि इस शपथ के कारण बच्चे जहां तम्बाकू जनित पदाथरें के सेवन से बचेंगे वहीं ऐसे पदार्थो की अलग धारणा भी उनके मन में बैठेगी। उन्होंने कहा कि शपथ में बच्चों को खुद के अलावे अपने परिजनों को तम्बाकू सेवन से रोकने की भी शपथ दिलाई गई है। 

उल्लेखनीय है कि आंकड़ों के मुताबिक बिहार में 53. 5 प्रतिशत लोग तम्बाकू का सेवन करते हैं जबकि राष्ट्रीय औसत 35 प्रतिशत के करीब है। गौरतलब है कि बिहार सरकार ने तम्बाकू जनित गुटखा और ऐसे पदाथरें के भंडारण और बिक्री पर पहले ही रोक लगा दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: