झामुमो करेगा सरकार का नेतृत्व : सोरेन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 नवंबर 2012

झामुमो करेगा सरकार का नेतृत्व : सोरेन


झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने बुधवार को अपनी वह मांग फिर से दोहराई जिसमें उन्होंने कहा था कि जनवरी महीने में 28 महीने बाद प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-झामुमो गठबंधन सरकार में नेतृत्व परिवर्तन होगा। सोरेन ने बोकारो में पत्रकारों से बातचीत में कहा, "अगले साल जनवरी में नई सरकार झामुमो के नेतृत्व में बनेगी।"

उनसे जब यह पूछा गया कि यदि भाजपा ने सत्ता हस्तांतरण नहीं किया तो इस स्थिति में झामुमो का क्या रुख रहेगा, उन्होंने कहा, "हम सरकार बनाने का विकल्प तलाशेंगे नहीं तो फिर चुनाव में जाएंगे।" क्या वह कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) से हाथ मिलाएंगे तो इसके जवाब में सोरेन ने कहा, "सरकार बनाने के लिए हम किसी के भी साथ जा सकते हैं।"

वर्ष 2010 के सितम्बर महीने में भाजपा ने झामुमो और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के समर्थन से सरकार बनाई थी। भाजपा झामुमो प्रमुख के दावे को अब तक नकारती रही है कि सत्ता हस्तांतरण के संबंध में ऐसा कोई समझौता हुआ था।

इसके बावजूद सोरेन लगातार सत्ता हस्तांतरण की बात कहते आ रहे हैं। सोरेन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस के नेता राजेंद्र प्रसाद ने कहा, "यदि अर्जुन मुंडा की सरकार गिरती है तो कांग्रेस नहीं चाहेगी कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो।"

कोई टिप्पणी नहीं: