IIT फीस में बढ़ोतरी का आनंद ने किया विरोध - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 नवंबर 2012

IIT फीस में बढ़ोतरी का आनंद ने किया विरोध


आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए चर्चित पटना के सुपर 30 संस्थान के संस्थापक आनंद कुमार ने आईआईटी के अंडर ग्रैजुएट प्रोग्राम में ट्यूशन फीस सलाना 50 हजार से बढ़ाकर 90 हजार रुपये किए जाने की सिफारिश का जोरदार ढंग से विरोध किया है। आनंद ने कहा कि यह वृद्धि वैसे छात्रों के साथ मजाक है जो गरीबी में पढ़कर किसी तरह आईआईटी में सफलता प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। यहां करीब 60 से 70 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करते हैं। इनके बच्चे किसी तरह बैकों से ऋण लेकर शिक्षा ग्रहण करते हैं, जबकि छात्रों को ऋण उपलब्ध कराने में यहां बैंकों का भी रिकार्ड खराब रहा है। 

उन्होंने कहा कि किसी भी लोक कल्याणकारी राज्य में शिक्षा सुलभ और सस्ती होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आईआईटी की शुल्क संरचना केवल कुछ निजी संस्थाओं को देखकर तय नहीं की जानी चाहिए। आनंद ने कहा कि यह निजी संस्थाओं का निजी मकसद हो सकता है, लेकिन सरकार को केवल लाभ के बिंदु से ही इसे नहीं देखना चाहिए। शिक्षा भविष्य के लिए आवश्यक है। 

उल्लेखनीय है कि आईआईटी की एक समिति ने ट्यूशन फीस सलाना 50 हजार से बढ़कार 90 हजार रुपये करने की सिफारिश की है। वैसे काउंसिल की स्थायी समिति ने अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग जैसे समाज के कमजोर वर्ग के छात्रों पर बढ़ी फीस का भार नहीं डालने का निर्णय लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: