युवा जद यु ने मंत्री के कार्याें की सराहनीय बताया
प्रखण्ड युवा जद यु की एक बैठक संदीप कुमार उर्फ बबलू श्रीवास्तव के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें नरकटियागंज में अबोध के साथ दुष्कर्म की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए रेलवे परिसर में चल रहे अवैध दारू की दुकानो पर रोक लगाने की मांग की गयी। यदि रेल प्रशासन अवैध शराब और मांस की दूकान नही हटवाती है तो युवा जद यु और रेल प्रशासन के बीच आरपार की लड़ाई होगीं। अपने अध्यक्षीय संबोधन में बबलू श्रीवास्तव ने कहा है कि समाज कल्याण मंत्री परवीन अमानुल्लाह की बगहा में की गयी कार्रवाई सराहनीय है। युवा जद यु की बैठक में नगर अध्यक्ष जावेद अख्तर, अनीस अख्तर, सुरेन्द्र यादव, मनीष राव, मुन्ना मिश्र, श्रीकान्त चैधरी, संजय महतो, दीपक कुमार और नवीन कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।दूसरी ओर उसी बैठक में प्रखण्ड अध्यक्ष संदीप कुमार ने शकील अहमद को प्रखण्ड उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मनोनित किया, कार्यक्रम का संचालन मन्नान अंसारी ने किया।
आधा दर्जन से अधिक वारन्टी व फरारी गिरफ्तार
समकालीन गश्ती के दौरान स्थानीय शिकारपुर पुलिस ने एक फरारी और तीन वारंटी समेत चार को हिरासत में लिया है, जिन्हे न्यायालय को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस सुत्रो के अनुसार शिकारपुर थाना के नया टोला निवासी कृष्णा साह, भसुरारी निवासी हरेन्द्र साह, मंगरहरी बैरिया निवासी सुदामा चैधरी तीनो वारंटी और रामनगर थाना क्षेत्र के सिगड़ी मुडि़ला निवासी फरार नन्दू मुखिया को गिरफ्तार किया गया है।गौनाहा थाना के परसा गाँव निवासी राजेन्द्र शर्मा को समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने गश्ती के दौरान उसके घर से गिरफ्तार कर बेतिया जेल भेज दिया है । इस बाबत थानाध्यक्ष किरण शंकर ने बताया कि पुलिस चैकस है और न्यायालय की अवमानना करने वालों और अपने हाथ में कानून लेने वालो को नही बख्शा जाएगा। दूसरी और सहोदरा थाना के पिपरा गाँव निवासी शिवनाथ राउत और नरेन्द्र महतो को न्यायालय द्वारा जारी वारन्ट के सम्मान मे गिरफ्तार कर थानाध्क्ष अवधेश कुमार ने बेतिया जेल भेज दिया है।
दुराचारी गिरफ्तार
प्रखण्ड के सहोदरा क्षेत्र के पीपरा चैक निवासी विधवा कृष्णावती की 10 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले 45 वर्षीय बाला यादव को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धर दबोचा है। बता दें कि शुक्रवार को कृष्णावती के घर के सामने रहने वाले कुंवारे बाला यादव ने 10 वर्ष की बच्ची को अकेली पाकर उसके घर में पानी लेने के बहाने पहंुचा और दुष्कर्म का प्रयास किया । उक्त बच्ची के शोर मचाने पर गाँव के लोगो ने उसकी अस्मत बचा ली । मामला सहोदरा थाना पहुंचा और थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए बाला यादव को धर दबोचा और न्यायालय के हवाले करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें