केजरीवाल का 'आम आदमी पार्टी' - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 24 नवंबर 2012

केजरीवाल का 'आम आदमी पार्टी'


अरविंद केजरीवाल ने अपने नए राजनीतिक दल को 'आम आदमी' नाम दिया है। यहां शनिवार को करीब 300 संस्थापक सदस्यों के साथ हुई बैठक में पार्टी का नाम तय किया गया। कांग्रेस ने इस नाम पर आपत्ति व्यक्त की है। पार्टी के एक सदस्य ने बताया कि मयंक गांधी व चंद्रमोहन ने पार्टी के नाम का प्रस्ताव रखा। बैठक से पहले केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा, "यह पार्टी देश के उस आम आदमी, महिलाओं और बच्चों के लिए है, जो राजनेताओं से थक चुके हैं।"


उन्होंने कहा, "हम पार्टी चलाने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित करेंगे और 25-30 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।" कांग्रेस ने पार्टी के नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि 'आम आदमी' का नारा लम्बे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा, "1885 से ही 'आम आदमी' शब्द कांग्रेस पार्टी का समानार्थी रहा है। कांग्रेस व 'आम आदमी' के बीच के घनिष्ठ सम्बंध को कोई नहीं छीन सकता।"



केजरीवाल ने अपने सुबह से लिखे कई ट्वीट्स में कहा कि वह आम आदमी के लिए पूर्ण आजादी व ऊंची मुद्रास्फीति से राहत लेकर आएंगे। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "मैं हूं आम आदमी। मैं लूंगा पूर्ण आजादी।" और एक अन्य ट्वीट में कहा, "मैं हूं आम औरत, मैं दूर करूंगी महंगाई।"



केजरीवाल ने एक और ट्वीट में लिखा, "मैं हूं आम आदमी। मैं लूंगा स्वराज।" उन्होंने लिखा, "26 नवंबर को जंतर मंतर पर आइए। उस दिन जो लोग पार्टी की सदस्यता लेंगे, उन्हें संस्थापक सदस्य का दर्जा दिया जाएगा।"

कोई टिप्पणी नहीं: