कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में राजस्व को बड़े नुकसान का आकलन करने वाली नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर शुक्रवार को पलटवार किया। सीएजी के पूर्व अधिकारी द्वारा भाजपा नेता व संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष पर यह आरोप लगाए जाने के बाद कि उन्होंने सीएजी की रिपोर्ट को प्रभावित किया, सोनिया ने भाजपा पर पलटवार किया। संसद परिसर में पत्रकारों के यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि भाजपा के आरोपों का उल्टा असर हुआ है, सोनिया ने कहा, "बिल्कुल मैं ऐसा समझती हूं।"
उल्लेखनीय है कि सीएजी के पूर्व अधिकारी आर. पी. सिंह ने टेलीविजन चैनलों से कहा है कि 2जी पर सीएजी की रिपोर्ट जोशी से प्रभावित है और रिपोर्ट में जिस नुकसान का आकलन किया गया है, उसे मसौदा रिपोर्ट में उन्होंने हटा दिया था, लेकिन अंतिम रिपोर्ट में इसे फिर शामिल कर लिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें