लूट का कानूनी जामा है नेशनल फार्मा नीति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 नवंबर 2012

लूट का कानूनी जामा है नेशनल फार्मा नीति

राष्ट्रीय दवा नीति-2011 को कैबिनेट की मंजूरी दिलाकर जरूरी दवाइयों को सस्ती करने का सरकारी फैसला ऊपर से देखने में बेहतर लग रहा है। पर सच्चाई यह है कि जिस नीति (बाजार आधारित नीति) के तहत दवाइयों के मूल्य तय किए जा रहे हैं वह नीति दवा कंपनियों की लूट को कानूनी जामा पहनाने जैसा है। क्योंकि इस नीति के तहत कंपनियों द्वारा तय की गयी एम.आर.पी का औसत मूल्य को सेलिंग प्राइस अथवा सरकारी रेट तय करने की बात की गयी है। गौरतलब है कि कंपनियां अपनी लागत से 1000-3000 प्रतिशत ज्यादा एम.आर.पी तय करती हैं। जिसका पुख्ता प्रमाण हमलोगों के पास है। 

ऐसे में इन कंपनियों द्वारा तय की गई एम.आर.पी का औसत बहुत ज्यादा राहत देता हुआ नजर नहीं आ रहा है। उल्टे में जो कंपनियां सस्ती दामों पर दवाइयों बेच रही हैं वे भी इस औसत के चक्कर में अपना मूल्य बढा देंगी! मूल बात यह है कि सरकार द्वारा 348 दवाइयों के मूल्य कंट्रोल करने की बात एक तरह से छलावा-सा लग रहा है। लोगों को भरमाने का प्रयास भर है। इस नीति को पढ़ने के बाद इतनी बात तो समझ में आ गयी है कि सरकार सच्चे मन से दवाइयों के दाम को कम नहीं करना चाहती। यह सोचनीय प्रश्न है जहां पर हजारों प्रतिशत में मुनाफा कमाया जा रहा हो वहां 10-20 प्रतिशत की कमी के क्या मायने है। सरकार द्वारा बाजार आधारित मूल्य निर्धारण की नीति का विरोध करते हुए प्रतिभा जननी सेवा संस्थान मांग करती है कि सरकार दवाइयों के दाम लागत मूल्य के आधार पर तय करे। तब जाकर सही मायने में आम जनता को कुछ फायदा हो सकेगा।


आशुतोष कुमार सिंह
लेखक प्रतिभा-जननी सेवा संस्थान 
के नेशनल को-आर्डिनेटर 
व युवा पत्रकार हैं
संपर्क-08108110151

कोई टिप्पणी नहीं: