हिमाचल प्रदेश में 74 प्रतिशत मतदान. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 नवंबर 2012

हिमाचल प्रदेश में 74 प्रतिशत मतदान.


हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 74 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की सभी 68 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्वक समाप्त हुआ।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान जारी है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। चंबा, शिमला और किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के बीच मतदान चल रहा है। हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में मतदान गति पकड़ता जा रहा है। अभी तक वोट डालने वालों में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। राज्य में कुल 7,253 मतदान केन्द्रों में इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से कराया जा रहा है।

धूमल ने सपरिवार अपने गृह क्षेत्र हमीरपुर में अपना वोट डाला। घूमल ने वोट डालने के बाद कहा कि हिमाचल प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनेंगी। केन्द्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता परेशान है और इस कारण हिमाचल में भाजपा दुबारा सत्ता में आने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की लहर चल रही है। चुनावी समर में भाग्य आजमा रहे प्रमुख उम्मीदवारों में धूमल, किशन कपूर, राजीव बिंदल, विद्या स्टोक्स, वीरभद्र सिंह, विजय सिंह मनकोटिया, कौल सिंह ठाकुर, महेश्वर सिंह, राकेश सिंघा और टिकेन्द्र सिंह पंवर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: