पटना के कालिदास रंगालय में सात दिनों में देश के सात बड़े नाट्य दलों की उत्कृष्ट प्रस्तुति देखने को मिलेगी। कई चर्चित व वरिष्ठ रंगकर्मियों के बेहतरीन अभिनय देख सकेंगे। रंगकर्मियों का यह जमावड़ा राज्य के युवा रंगकर्मी स्व. शशिभूषण की याद में आयोजित हो रहे शशिभूषण स्मृति नाट्योत्सव सह नाट्य सम्मान समारोह के मौके पर होगा। नाट्योत्सव में देश के लगभग दो सौ रंगकर्मी शामिल होंगे। चर्चित नाटककार असगर वजाहत को मिलेगा सम्मान4 नवंबर से 10 नवंबर तक चलने वाले इस नाट्योत्सव का उद्घाटन कला व संस्कृति मंत्री डा. सुखदा पांडेय करेंगी। नाट्य दल राग के इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे राष्ट्रीय नाट्य संस्थान (एनएसडी) के प्राध्यापक रॉबिन दास। राग के प्रमुख व एनएसडी पासआउट रंगकर्मी रणधीर के मुताबिक इस बार का शशिभूषण स्मृति नाट्य सम्मान देश के चर्चित नाटककार असगर वजाहत को दिया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। हबीब तनवीर ग्रुप की प्रस्तुति से उठेगा नाट्योत्सव का पर्दा नाट्योत्सव का पर्दा भी वजाहत लिखित नाटक ‘जिन लाहौर नहीं वेख्या वह जन्मा नहीं’ के मंचन से होगा। छत्तीसगढ़ के हबीब तनवीर ग्रुप (नया थिएटर) द्वारा यह प्रस्तुति होगी। उनके मुताबिक हर दिन एक नाटक का मंचन व दो नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति होगी। नाट्य मंचन जहां देश के विभिन्न हिस्सों से आए नाट्य दलों द्वारा की जाएगी वहीं नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति राज्य की प्रमुख नाट्य दलों द्वारा होगी।
इसमें इप्टा, निर्माण कला मंच, हिरावल आदि प्रमुख हैं। एनएसडी के पूर्व निदेशक व चर्चित रंगकर्मी देवेन्द्र राज अंकुर भी अपनी नाट्य दल के साथ नाटक का मंचन करेंगे। दिल्ली के देवेन्द्र राज अंकुर, कोलकाता के प्रवीर गुहा, दिल्ली के त्रिपुरारी शर्मा के नाटकों का भी लुत्फ दर्शक ले सकेंगे। रणधीर निर्देशित नाटक जहाजी का मंचन भी एक आकर्षण होगा। रंगकर्मियों के साथ वर्कशॉप 5 को नाट्योत्सव के दौरान 5 नवंबर को एनएसडी के रॉबिन दास के साथ रंगालय में पटना के युवा रंगकर्मियों की वर्कशॉप भी होगी।
लगभग तीन घंटे तक रॉबिन युवा रंगकर्मियों को रंगमंच की बारीकियां समझाएंगे। नाट्योत्सव पर खर्च हो रहा 8 लाखइस आयोजन पर लगभग 7 से 8 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। हालांकि हबीब तनवीर ग्रुप की प्रस्तुति का पूरा खर्चा संगीत नाटक अकादमी दिल्ली उठा रहा है। साथ ही आयोजन में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से भी आर्थिक मदद दी जा रही है। आयोजक के मुताबिक स्थानीय मारवाड़ी आवास, यूथ हॉस्टल में रंगकर्मियों को ठहराया जाएगा। नाट्योत्सव में इन नाट्य दलों की होगी प्रस्तुति;-नया थिएटर, हबीब तनवीर ग्रुप, छत्तीसगढ़ -संभव ग्रुप (देवेन्द्र राज अंकुर), नई दिल्ली -अल्टरनेटवि लवििंग थिएटर ग्रुप (प्रवीर गुहा), कोलकाता -यूनिकन एक्टर स्टूडियो (त्रिपुरारी शर्मा), दिल्ली -सहर ग्रुप, नई दिल्ली -राग (रणधीर), पटना।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें