नीतीश कल पाकिस्तान होंगे रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 नवंबर 2012

नीतीश कल पाकिस्तान होंगे रवाना


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौ से 17 नवंबर तक पाकिस्तान की यात्रा पर गुरुवार को पटना से रवाना होंगे। उनके साथ 11 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा। मुख्यमंत्री दुबई के रास्ते सबसे पहले नौ नवंबर को पाकिस्तान के कराची पहुंचेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय के प्रधान सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार ने बुधवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि 10 नवंबर को मुख्यमंत्री कायदे आजम के संग्रहालय का भ्रमण करेंगे तथा सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री सैयद कायम अली शाह से मुलाकात करेंगे और उसके बाद सिंध और बिहार के अनुभवों पर एक सेमिनार में अपने विचार रखेंगे। उसी दिन सिंध एसेंबली के स्पीकर निसार अहमद खुसरो से मिलेंगे। 

उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को सिंध स्थित मोहनजोदड़ो के पुरातात्विक स्थलों तथा सिंधु नदी के टापू पर स्थित प्रसिद्घ शिव मंदिर साडू बेलों मंदिर का भ्रमण करेंगे और सिंध के गवर्नर इशरातुल एबाद से मिलेंगे। इसके बाद 13 नवंबर को मुख्यमंत्री पाकिस्तान इंस्टीच्यूट ऑफ लेजिसलेटिव डेवलपमेंट एंड ट्रांसपैरेंसी द्वारा आयोजित परिचर्चा में पाक सांसदों तथा सिविल सोसाइटी के साथ 'बिहार ग्रोथ स्टोरी' पर विचार साझा करेंगे। 

इसके बाद 14 नवंबर को मुख्यमंत्री ऐतिहासिक तक्षशिला का भ्रमण करेंगे। इस दिन पंजाब प्रांत के नेताओं से मिलेंगे जबकि 15 नवंबर को दाता दरबार, डेरा साहिब गुरुद्वारा और महाराजा रणजीत सिंह के समाधिस्थल का भ्रमण करेंगे। इसके बाद लाहौर के जी़ सी़ यूनिवर्सिटी में गवर्नेंस पर आधारित सेमिनाार में भाग लेंगे। 

उन्होंने बताया कि अगले दिन 16 नवंबर को पंजाब प्रांत के गवर्नर लतीफ खान खोसा से मिलकर मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बाघा बोर्डर के लिए प्रस्थान करेंगे और 11 बजे सुबह अटारी भारत लौट आएंगे। मुख्यमंत्री कुमार के साथ जाने वाले 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में उद्योग मंत्री रेणु कुमारी, कला संस्कृति मंत्री सुखदा पांडेय सहित कई अधिकारी शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: