CAG को कमजोर करना कांग्रेस के लिए भारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 नवंबर 2012

CAG को कमजोर करना कांग्रेस के लिए भारी


भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) को कमजोर करना कांग्रेस पर भारी पड़ सकता है। सीएजी जैसी संवैधानिक संस्थाओं के अधिकार कम करने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा। नायडू ने यहां संवाददाताओं से कहा, "सीएजी के अधिकार कम करने से घोटाले समाप्त नहीं होंगे, बल्कि ऐसी कोशिशों से कांग्रेस पर विपरीत असर पड़ेगा।"

उन्होंने कहा कि सीएजी को कई सदस्यों वाली इकाई बनाने के सरकार के प्रयास का उद्देश्य इसके प्राधिकार को कमजोर करना है। भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार और कांग्रेस पार्टी सीएजी की स्वतंत्रता को पचा नहीं पा रही है। इसलिए इसे कई सदस्यीय इकाई बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नायडू ने कहा, "पूर्व में मुख्य सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति के दौरान सरकार ने एक ऐसे व्यक्ति (पी. जे. थॉमस) को इस पद पर बिठाने की कोशिश की, जिनके खिलाफ जांच चल रही थी।"

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जब-जब मुश्किलों में घिरी सरकार ने संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया। 2जी स्पेक्ट्रम एवं कोयला ब्लॉक आवंटन तथा राष्ट्रमंडल खेल आयोजन घोटाले को लेकर सीएजी ने जो तथ्य उजागर किए, उन्हें लेकर प्रधानमंत्री से लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों तक ने इस संवैधानिक संस्था के पर कतरने की कोशिश की।

कोई टिप्पणी नहीं: