बिहार के अररिया विधानसभा क्षेत्र के लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के विधायक जाकिर अनवर को नेपाल के विराटनगर क्षेत्र से एक उद्योगपति के अपहरण के मामले में नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के विरोध में लोगों ने शनिवार को जोगबनी बाजार बंद रखा। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को देर रात नेपाल की मोरंग पुलिस ने विधायक जाकिर अनवर उर्फ जाकिर हुसैन खां और जोगबनी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भोला शंकर तिवारी को गिरफ्तार किया। नेपाल पुलिस को प्रमुख उद्योगपति तुलसीराम अग्रवाल के अपहरण मामले में इन दोनों को तलाश थी, जिसके लिए न्यायालय ने वारंट भी जारी किया था।
उल्ल्ेाखनीय है कि अररिया से सटे विराटनगर से 26 जनवरी, 2002 को उद्योगपति अग्रवाल को उस समय अगवा कर लिया गया था जब वह सुबह अपने आवास से टहलने के लिए निकले थे। इधर, इस गिरफ्तारी के विरोध में लोजपा ने जोगबनी बाजार बंद का आह्वान किया है। सुबह से ही जोगबनी बाजार की सभी दुकानें बंद हैं व आवागमन प्रभावित हुआ है। दीपावली के दो दिन पूर्व बाजार बंद होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें