बिहार के बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के गश्त के दौरान एक पुलिस जीप पलट जाने से उसमें सवार रजौन थाना प्रभारी की मौत हो गई जबकि चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। बांका के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना प्रभारी बी़ डी़ मंडल पुलिस की जीप से अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अपने क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि कटरिया पुल के समीप चालक का जीप पर से नियंत्रण हट गया। उनकी जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक गड्ढ़े में पलट गई, जिससे थाना प्रभारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इस घटना में चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें रजौन में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें