कांग्रेस की मान्यता रद्द की जाए : स्वामी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 नवंबर 2012

कांग्रेस की मान्यता रद्द की जाए : स्वामी


जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस द्वारा एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने की वजह से वह निर्वाचन आयोग से उसकी मान्यता समाप्त करने का अनुरोध करेंगे। एक दिन पहले ही कांग्रेस ने स्वीकार किया था कि उसने 'नेशनल हेराल्ड' के प्रकाशक को ऋण दिया था। स्वामी ने संवाददाताओं से कहा, "मैंने आज निर्वाचन आयोग के समक्ष कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग से सम्बद्ध याचिका दाखिल कर रहा हूं।"

कांग्रेस ने कहा कि प्रकाशन कम्पनी ने इस ब्याज से कोई व्यवायिक लाभ हासिल नहीं किया। पार्टी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा, "समाचार पत्र की खस्ता हालत को बेहतर करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कांग्रेस ने द एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की मदद कर अपना कर्तव्य पूरा किया।" स्वामी ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी महासचिव राहुल गांधी पर गलत काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से दिल्ली स्थित हेराल्ड हाउस अधिग्रहण हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: