कृपया रेलगाड़ी को साफ रखें : सोनिया गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 नवंबर 2012

कृपया रेलगाड़ी को साफ रखें : सोनिया गांधी


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रेलगाड़ी में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। सोनिया गांधी इस समय अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले सोनिया गांधी ने बुधवार को लालगंज में रेल कोच फैक्टरी का लोकार्पण किया। रेल मंत्री पवन बंसल की मौजूदगी में सोनिया ने रेल कोच कारखाने से निर्मित 20 अत्याधुनिक वातानुकूलित डिब्बों को भारतीय रेल में शामिल करने के लिए हरी झंडी दिखाई।


सोनिया ने इस अवसर पर एक जनसभा में कहा, "रेलवे की सफाई पर ध्यान देना चाहिए।" उन्होंने कहा कि जल्द ही रेलगाड़ियों में जैव तकनीकी पर आधारित शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। सोनिया गांधी छोटे उद्योगों को रोजगार पैदा करने में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, "जब मैंने फैक्टरी की आधारशिला रखी तो कई तरह के दुष्प्रचार किए गए।" कांग्रेस प्रमुख ने उन 613 किसानों को नौकरी का प्रस्ताव पत्र दिया जिनकी जमीन फैक्टरी के लिए अधिग्रहित की गई थी। रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि फैक्टरी में इस वर्ष 1000 स्टेनलेस स्टील के कोच का उत्पादन होगा जो बढ़कर 2500 प्रतिवर्ष हो जाएगा।




कोई टिप्पणी नहीं: