तारडीह जंगल से केन बम बरामद. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 नवंबर 2012

तारडीह जंगल से केन बम बरामद.


बिहार में रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी स्थित तारडीह जंगल से शुक्रवार सुबह पुलिस ने सड़क पर लगाया गया एक केन बम बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के बीच नक्सलियों का भय समाप्त करने के उद्देश्य से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, कोबरा बटालियन और जिला पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आज नौहट्टा थाना क्षेत्र के सोनी गांव में पुलिस पब्लिक मिटिंग का समय तय किया गया था।

 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संभवत: माओवादियों को पुलिस के आने की सूचना मिली होगी और उसने पुलिस दल को निशाना बनाने के उद्देश्य से इस मार्ग पर केन बम लगा रखा था। उन्होंने बताया कि तारडीह जंगल से जब पुलिस का दस्ता गुजर रहा था कि तभी आगे चल रहे स्कॉट के जवानों ने सड़क पर लगाए गए एक केन बम को देखा। बम को निष्क्रिय किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: