चौथे साल भी जेल में होगी कोड़ा की दिवाली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 नवंबर 2012

चौथे साल भी जेल में होगी कोड़ा की दिवाली


 झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा लगातार चौथी बार दीवाली के मौके पर अपने परिवार से दूर रहेंगे। वह धन की हेराफेरी सहित भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में इस समय जेल में हैं। पेशी के लिए एक अदालत में लाए गए कोड़ा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "दीवाली क्या मनाएंगे! जांच एजेंसियां मेरे खिलाफ सबूत जुटाने में विफल रहीं, फिर भी मैं अभी तक जेल में हूं। इस साल भी मैं जेल की चारदीवारी के अंदर दीवाली मनाऊंगा, परिवार के साथ नहीं।"

कोड़ा इस समय पूर्व मंत्रियों एनोस एक्का और हरिनारायण राय के साथ यहां के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद हैं। झारखंड के एक और पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही भी इस बार की दीवाली जेल में मनाएंगे। ये सभी भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में सजा भुगत रहे हैं।

कोड़ा सितम्बर 2006 से अगस्त 2008 तक मुख्यमंत्री रहे। उन्हें 2009 में गिरफ्तार किया गया था। कोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) कर रही है, जबकि 2,500 करोड़ रुपये की हेराफेरी में संलिप्तता की जांच प्रवर्तन निदेशालय तथा आयकर विभाग अलग-अलग जांच कर रही है। कांग्रेस के एक विधायक सावना लकरा भी हत्या के एक मामले में रांची जेल में बंद हैं।


कोई टिप्पणी नहीं: