पार्टी नरेंद्र मोदी के साथ : गडकरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 नवंबर 2012

पार्टी नरेंद्र मोदी के साथ : गडकरी


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ विचारक एम. जी. वैद्य के उस विचार को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि गडकरी के खिलाफ जारी अभियान के पीछे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी मोदी के साथ है। गडकरी ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा, "वैद्य ने हाल के दिनों में मोदी तथा पार्टी के सांसदों के बयान को जोड़ने की कोशिश की है। लेकिन भाजपा इस तरह के आरोपों को खारिज करती है, क्योंकि यह पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण है।"

उन्होंने यह भी कहा, "पार्टी के सभी केंद्रीय नेता तथा विभिन्न राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री साथ मिलकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। हम साथ मिलकर गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा पूरी तरह मोदी के साथ है और इस बात को लेकर आश्वस्त है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी।"

कोई टिप्पणी नहीं: