बिहार में भागलपुर जिले के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के सत्कार चौक के निकट से शुक्रवार देर रात पुलिस ने रंगदारी के आरोप में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता एवं पूर्व जिला पार्षद जर्नादन आजाद को गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को बताया कि कहलगांव स्थित राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) में निर्माण कार्य में लगी एक निजी कंपनी के प्रबंधक से रंगदारी मांगने और नहीं देने पर मारपीट करने की घटना को लेकर एक प्राथमिकी एनटीपीसी थाना में दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में नामजद आरोपी बनाए गए राजद नेता जर्नादन यादव और जिला राजद दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम विलास पासवान एवं कई अन्य लोग फरार चल रहे थे।
श्रीमती अनुपम ने बताया कि इस मामले में न्यायालय द्वारा उन लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानतीय वारंट भी जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि जर्नादन यादव सत्कार चौक के निकट आया हुआ है और इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें