कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में डेढ़ साल बाद सात नवम्बर को रेल कोच फैक्टरी का उदघाटन करेंगी। सोनिया को इस रेल कोच फैक्टरी का उदघाटन पिछले साल सात जुलाई को ही करना था, लेकिन इस फैक्टरी के लिए जमीन देने वाले किसानों को रेलवे में नौकरी देने को लेकर हो रही देरी की वजह से ही इसे लगातार टाला जा रहा था।
एक अधिकारी ने बताया कि रेल कोच फैक्टरी का उदघाटन करने के अलावा वह 613 किसानों को नौकरी के दस्तावेज भी देंगी। कोच फैेक्टरी का निर्माण हालांकि अभी पूर्ण नहीं हुआ है। अधिकारी ने बताया कि रेल कोच फैक्टरी देश में तीसरी फैक्टरी होगी। इसमें एक साल में 1,000 डब्बों का निर्माण किया जाएगा। इस रेल कोच फैक्टरी को बनाने में 1,685 करोड़ रुपये की लागत आएगी और यह 550 हेक्टयर क्षेत्र में फैला हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें