RTI विवादास्पद संशोधन वापस. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 नवंबर 2012

RTI विवादास्पद संशोधन वापस.


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूचना का अधिकार अधिनियम में संशोधन करने वाला विवादास्पद प्रारूप गुरुवार को वापस लेने का फैसला किया। इस मसौदे में कहा गया था कि सिर्फ सामाजिक और विकास से जुड़े मुद्दों पर मांगी गई जानकारी के लिए ही फाइल में लिखी गई टिप्पणियों का खुलासा किया जाएगा।
    
मंत्रिमंडल के फैसले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा, निजता और पेशेवर हितों की रक्षा के मामलों को छोड़ कर अन्य से जुड़ी फाइलों की टिप्पणियों का खुलासा किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुए विचारविमर्श के जानकार एक सूत्र ने बताया मंत्रिमंडल ने संशोधनों को वापस लेने का फैसला किया है।
    
वर्ष 2006 में मंत्रिमंडल ने संशोधनों को मंजूरी दी थी, लेकिन कड़े विरोध की वजह से इन्हें संसद में पेश नहीं किया जा सका।

कोई टिप्पणी नहीं: