लालगंज रेल कोच फैक्टरी का उद्घाटन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 नवंबर 2012

लालगंज रेल कोच फैक्टरी का उद्घाटन.


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उनके संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में रेल कोच फैक्टरी के शिलान्यास के वक्त कुछ लोगों ने तरह-तरह की अफवाहें फैलाई थीं, लेकिन रेल मंत्रालय ने उन्हें गलत साबित करते हुए बहुत कम समय में इस कारखाने को तैयार कर दिया।

सोनिया ने रायबरेली के लालगंज स्थित रेल कोच फैक्टरी में सबसे पहले निर्मित 20 बोगियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां एक बात का जिक्र करना चाहूंगी कि जनवरी 2009 में जब इस फैक्टरी का शिलान्यास किया गया था, तो कुछ लोगों ने तमाम अफवाहें फैलाई थीं, लेकिन इस फैक्टरी का निर्माण कार्य बहुत कम समय में पूरा कर लिया गया। इसके लिये रेल मंत्रालय बधाई का पात्र है।

गौरतलब है कि सोनिया ने जनवरी 2009 में लोकसभा चुनाव से ऐन पहले लालगंज में रेल कोच फैक्टरी का शिलान्यास किया था। उस वक्त राज्य की मायावती सरकार ने इसे चुनावी फायदा लेने का हथकंडा करार दिया था। सोनिया ने बताया कि इस फैक्टरी के निर्माण पर कुल 2700 करोड़ रुपये खर्च होने हैं, जिनमें से अब तक 800 करोड़ रुपये व्यय किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इस फैक्टरी के निर्माण के लिये जिन किसानों की जमीन ली गई थी, उन्हें रोजगार दिया जा रहा है। इस फैक्टरी के निर्माण के बाद उसके आसपास कर्मचारियों के आवासीय भवन तथा दुकानें बनने से अनेक लोगों को रोजगार मिलेगा।

सोनिया ने इस कारखाने के लिये अपनी जमीनें देने वाले 14 किसानों को इस मौके पर नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये। सोनिया ने कहा कि रेलवे हमारे देश की अर्थव्यवस्था के लिये बहुत अहम है और हमारी दैनिक जिंदगी का बड़ा हिस्सा है। दो करोड़ से ज्यादा भारतीय रोज रेल से सफर करते हैं जो दुनिया में सबसे बड़ी संख्या है। रेलवे में 15 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं, इस तरह यह देश का सबसे बड़ा नियोजक भी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा केन्द्र सरकार ने यात्रियों को ज्यादा सुविधाएं देने के लिये नयी तकनीक का इस्तेमाल किया है। साथ ही जोर इस बात पर है कि इससे पर्यावरण को कम से कम नुकसान हो। सोनिया ने रेलवे सुरक्षा तथा साफ-सफाई की जरूरत पर जोर देते हुए उम्मीद जतायी कि पवन बंसल के नेतत्व में रेल मंत्रालय इन मामलों पर बहुत गम्भीरता से काम करेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने फुरसतगंज स्थित फुटवियर डिजायन एण्ड डेवलपमेंट इंस्टीटयूट का दौरा किया तथा उतरेठिया-रायबरेली रेलमार्ग का शिलान्यास तथा रेलवे स्टेशन पर एक बहुद्देश्यीय परिसर की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि इस बहुद्देश्यीय परिसर का निर्माण सात-आठ माह में पूरा होगा। साथ ही मुगलसराय-उंचाहार रेल लाइन का विद्युतीकरण भी जल्द होगा।


कोई टिप्पणी नहीं: