सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर की जेल में तबियत खराब हो गयी है. उनकी तबियत को लेकर चिंतित समर्थकों ने उनकी जल्द रिहायी की मांग की. इससे पूर्व रविवार को पेंच डायवर्सन परियोजना में जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसान संघर्ष समिति के प्रदर्शन स्थल पर जाने की मांग को लेकर समिति की नेता आराधना भार्गव के निवास परिसर में सत्याग्रह पर बैठी सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को पुलिस ने 16 अन्य साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया था.
मेधा को अन्य साथियों समेत मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जिन्होंने सबको जेल भेज दिया. जिलाधिकारी एवं जिला दण्डाधिकारी महेशचंद्र चौधरी ने सोमवार को मध्यप्रदेश के छिदवाड़ा में बताया कि मेधा एवं उनके साथियों को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर अनुविभागीय दण्डाधिकारी केडी त्रिपाठी के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें जेल भेज दिया.
मेधा पेंच डायवर्सन परियोजना के प्रभावित किसानों के पक्ष में किसान संघर्ष समिति के प्रदर्शन स्थल पर जाने की मांग पर अड़ी हुई थीं और समिति नेता आराधना के निवास पर सत्याग्रह कर रही थीं. पुलिस ने मेधा एवं साथियों के गिरफ्तारी के कागजात एसडीएम त्रिपाठी के समक्ष पेश किए, जिन्होंने सभी को जेल भेजने के आदेश दिए. इसके बाद उन्हें छिन्दवाड़ा जेल भेज दिया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें