सपा सरकार है किसान विरोधी : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 25 नवंबर 2012

सपा सरकार है किसान विरोधी : कांग्रेस


उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा)सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कांग्रेस ने रविवार को कहा कि अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों को सिंचाई के लिए नहरों में पानी पहुंचाने व 16 घंटे बिजली देने का जो वादा सपा ने किया था उसे वह अब तक पूरा करने में विफल रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष निर्मल खत्री ने संवाददाताओं से कहा कि रबी की फसल की बुआई शुरू हो चुकी है, लेकिन किसानों को न तो सिंचाई के लिए नहरों से पानी मिल रहा है और न बिजली मिल रही है। इतना ही नहीं खरीफ की फसल लगभग एक माह पहले ही तैयार हो चुकी है और धान क्रय केन्द्रों का कहीं अता-पता नहीं है, जिसके कारण किसान बिचैलियों के हाथों लुटने को मजबूर है।

खत्री ने कहा कि किसान हितैषी सरकार होने का दंभ भरने वाली अखिलेश सरकार किसानों के मुद्दे पर पूरी तरह संवेदनहीन और जनहित के सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां प्रदेश सरकार किसानों को खाद, बीज, बिजली एवं पानी देने की घोषणा करके श्रेय लेने की कोशशि कर रही है, जबिक दूसरी ओर वास्तविक हालात बिल्कुल इसके विपरीत है। सच्चाई तो यह है कि किसान खुद को बेबस और लुटा हुआ महसूस कर रहा है। जहां एक तरफ बुंदेलखण्ड के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं वहीं पूरे प्रदेश का किसान सरकार से निराश होकर अपने हालात पर बेबसी के आंसू बहा रहा है।