मिट रोमनी ने हार स्वीकार की ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 नवंबर 2012

मिट रोमनी ने हार स्वीकार की !


रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार मिट रोमनी ने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है और उन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए जीत दर्ज कराने वाले बराक ओबामा को बधाई दी है। बोस्टन में अपने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए रोमनी ने ओबामा और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी। 

रोमनी ने कहा, "अमेरिका के लिए यह बड़ी चुनौतियों का समय है।" उन्होंने प्रार्थना की कि "राष्ट्रपति हमारे राष्ट्र को दिशा देने में सफल होंगे।" उन्होंने अपने साथी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पॉल रायन को भी धन्यवाद दिया। रोमनी (65) ने कहा, "मेरी पत्नी एन्न के अलावा पॉल अबतक के मेरे सबसे पसंदीदा व्यक्ति हैं।"

रोमनी ने कहा, "वह एक शानदार प्रथम महिला हुई होतीं।" रोमनी ने कहा कि "देश के लिए यह एक नाजुक समय है। हम दलगत कलह बर्दाश्त कर पाने की स्थिति में नहीं हैं।" रोमनी के इस बयान पर वहां उपस्थित जनसमूह में तमाम लोगों की आंखें भर आईं। रोमनी ने कहा, "मैं अमेरिका में विश्वास करता हूं। मैं अमेरिका के लोगों में विश्वास करता हूं।"

कोई टिप्पणी नहीं: