बराक ओबामा लगातार दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी को करीबी टक्कर देकर राष्ट्रपति चुनाव में यह जीत हासिल की। ओबामा चार साल पहले अमेरिका के अफ्रीकी मूल के प्रथम अमेरिकी राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। इस बार उन्होंने जीत के लिए आवश्यक 270 इलेक्टोरल वोट्स से चार वोट ज्यादा हासिल किए।
उनकी जीत के साथ ही अमेरिका में जश्न का माहौल है। ओबामा ने ट्विटर पर लिखा, "चार और साल।" केन्याई पिता व अमेरिकी मां के बेटे ओबामा ने एक और ट्वीट में लिखा, "इस सब में हम सभी साथ हैं। हमने जिस तरह चुनाव अभियान चलाया और हम जो हैं. उस सब में हम साथ हैं। शुक्रिया।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें