गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी रविवार को पटना जा रहे हैं। मोदी का बिहार जाना अचानक इतना अहम इसलिए हो गया है क्योंकि कल ही पटना में जेडीयू की अधिकार रैली है। इस रैली को कामयाब बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरी ताकत झोंक रखी है।
मोदी बीजेपी नेता और गुजरात के पूर्व गवर्नर कैलाशपति मिश्रा को श्रद्धांजलि देने के लिए पटना जा रहे हैं। इससे पहले भी बिहार में बीजेपी की 'हुंकार रैली' में मोदी को बुलाने को लेकर बातें सामने आई थी, लेकिन फिर बीजेपी ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि फिलहाल ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
लेकिन जो भी पिछलों कुछ दिनों से मीडिया में बीजेपी और जेडीयू के बीच लगातार बयानबाजी हो रही है। कई सवाल पटना से दिल्ली तक सियासी हवा में तैर रहा है। वहीं जेडीयू ने संकेत दे दिया है कि अगर नरेंद्र मोदी को पीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश किया गया तो गठबंधन खतरे में पड़ सकता है। हालांकि कल देखने वाली बात ये होगी कि मोदी बिहार में जाकर क्या बोलते हैं और उसपर जे़डीयू कि क्या प्रतिक्रिया होती है। फिलहाल तो बीजेपी और जेडीयू के बीच दरार बढ़ती नजर आ रही है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें