एशिया कप कबड्डी पाकिस्तान में शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 नवंबर 2012

एशिया कप कबड्डी पाकिस्तान में शुरू


एशिया कप कबड्डी का दूसरा संस्करण गुरुवार रात को पाकिस्तान के शहर लाहौर में शुरू हो गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पाकस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान कबड्डी महासंघ के अध्यक्ष शुजात हुसैन ने आतिशबाजी और संगीत कार्यक्रम के बीच इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर 2009 में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान में किसी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है।

पंजाब स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। सातवें प्रतिभागी देश के तौर पर इंडोनेशिया को गुरुवार को पाकिस्तान पहुंचना था लेकिन वीजा समस्याओं को लेकर इंडोनेशियाई टीम नहीं पहुंच सकी। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी छह टीमों को तीन-तीन के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। भारत, अफगानिस्तान और श्रीलंका को ग्रुप-ए में रखा गया है जबकि ग्रुप-बी में पाकिस्तान, ईरान और नेपाल की टीमें हैं।

दोनों ग्रुपों से दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। इसके बाद प्लेऑफ मुकाबले होंगे और फिर फाइनल होगा। विजेता टीम को 15,790 डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों को क्रमश: 10,526 और 5263 डॉलर दिए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: