गाय से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 नवंबर 2012

गाय से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है.


प्रख्यात गौ कथा वाचक आचार्य गोपाल मणी महाराज ने कहा कि जिस घर मे गाय होती है, वहां सकरात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। आचार्य गोपालमणी यहां गांधी मैदान मे बदरी संस्कृति सेवा समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गौकथा के पहले दिन प्रवचन कर रहे थे। 

उन्होने गाय की महिमा वर्णित करते हुए कहा कि गाय का अगला जन्म मनुष्य का ही होता है, इसलिए आज की गाय कल का मानव है। उन्होने कहा कि आद्य जगदगुरू शंकराचार्य को भी श्रीनगर गढ़वाल मे गाय ने श्री के रूप मे दर्शन दिए थे। आचार्य गोपालमणी ने गाय के अंदर तैंतीस करोड़ देवी-देवताओ का वास बताते हुए कहा कि गाय विश्व की माता है। इससे पूर्व नगर व ग्रामीण क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने नगर मे भव्य कलश यात्रा निकाली जो गांधी मैदान से शुरू होकर नृसिंह मंदिर मठांगण मे स्थित पौराणिक दंडधारा से कलशों मे जल भरकर वापस गांधी मैदान मे पहंुची। कथा प्रांरभ से पूर्व जोशीमठ नगर पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती व आयोजन समिति के अध्यक्ष कालिका प्रसाद पुरोहित व भगवती प्रसाद नंबूरी ने दीप प्रज्जविल कर कथा का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख सुचिता चौहान, भाजपा नेत्री ममता कपरूवाण, व्यापार सभा जोशीमठ के अध्यक्ष उमेश शाह, पालिका के ईओ बीपी कपरूवाण, मंदिर समिति के निर्वतमान सदस्य दयाराम पुरोहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिगबंर सिंह पंवार, बद्रीप्रसाद बगवाडी़ आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।


 (राजेन्द्र जोशी)

कोई टिप्पणी नहीं: