PM ने नायडू के निधन पर शोक जताया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 नवंबर 2012

PM ने नायडू के निधन पर शोक जताया


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के वरिष्ठ नेता येरन नायडू के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने नायडू को उत्कृष्ट सांसद व व्यक्तित्व बताया। नायडू की एक दुर्घटना में शुक्रवार तड़के मौत हो गई। उन्होंने कहा, "मुझे एक सड़क दुर्घटना में येरन नायडू की त्रासदीपूर्ण मौत की दुखद खबर मिली। उनके निधन से हमने आंध्र प्रदेश व देश के सार्वजनिक जीवन में बहुमूल्य योगदान देने वाले एक उत्कृष्ट सांसद व राजनीतिक व्यक्तित्व को खो दिया है।" प्रधानमंत्री ने कहा, "उनके शोक संतप्त परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।" 

हैदराबाद से करीब 700 किलोमीटर दूर उत्तर तटीय आंध्रा के श्रीकाकुलम जिले में राणास्थलम के नजदीक 55 वर्षीय नायडू की कार ने तड़के लगभग दो बजे एक तेल टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे यह दुर्घटना हुई। गम्भीर रूप से घायल नायडू को राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) में दाखिल कराया गया, जहां चिकित्सक उन्हें बचा पाने में विफल रहे। उन्हें तड़के 3.30 बजे के आसपास मृत घोषित कर दिया गया। वह संयुक्त मोर्चा सरकार के कार्यकाल में 1996 से 1998 तक केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं रोजगार मंत्री रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: