'आम आदमी' पर कंग्रेस को आपत्ति. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 25 नवंबर 2012

'आम आदमी' पर कंग्रेस को आपत्ति.



2004 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी से जुड़े नारे के साथ उतरने वाली कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल द्वारा अपनी पार्टी का नाम 'आम आदमी' के नाम पर रखने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी के इस नामकरण का पुरजोर विरोध करते हुए आम आदमी को कांग्रेस का पर्याय करार दिया।

यूं तो कांग्रेस अपनी शुरुआत से ही 'आम आदमी' को केंद्रित कर अपना कार्यक्रम और योजनाओं को बनाने का दावा करती रही है। लेकिन साल 2004 में कांग्रेस ने बाकायदा नारा दिया था- 'कांग्रेस का हाथ, आम आदमी के साथ'। अब केजरीवाल द्वारा उसी आम आदमी की थीम को अपनी पार्टी का नाम रखने को कांग्रेस अपने मुद्दे का हाइजैक मान काफी उखड़ी हुई है।

इस मामले में सूचना व प्रसारण मंत्री व कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का कहना था कि 1885 में पार्टी के अस्तित्व में आने के बाद से ही आम आदमी कांग्रेस पार्टी का पर्याय रहा है। इसलिए कोई भी कांग्रेस और देश के लोगों के बीच के रिश्ते को हाईजैक नहीं कर सकता है।'आम आदमी' थीम लेने पर केजरीवाल पर निशाना साधने वाले तिवारी ने उनके द्वारा पार्टी बनाए जाने चुटकी लेते हुए कहा कि अपने देश में 1453 राजनैतिक पार्टियां रजिस्टर्ड हैं। ऐसे में एक नई पार्टी के आने से लोकतंत्र ही मजबूत होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: