इंद्र कुमार गुजराल अस्पताल में भर्ती. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 25 नवंबर 2012

इंद्र कुमार गुजराल अस्पताल में भर्ती.


पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल को गुड़गांव के मेडिसिटी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें छाती में संक्रमण हो गया है और उनकी स्थिति 'गंभीर' बताई गई है। 

92 वर्षीय गुजराल कुछ समय से अस्वस्थ हैं और तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। वह करीब एक साल से डायलिसिस पर हैं और कुछ दिन पहले उन्हें छाती में गंभीर इन्फेक्शन हो गया था। गुजराल के बेटे एवं सांसद नरेश गुजराल ने बताया कि उनकी हालत ठीक नहीं है और वह गंभीर हैं। 

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि गुजरात की स्थिति 'करीब स्थिर' है। गुजराल को चार दिन पहले छाती में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  

कोई टिप्पणी नहीं: