भारत-पाक क्रिकेट के पक्ष में हैं कपिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 नवंबर 2012

भारत-पाक क्रिकेट के पक्ष में हैं कपिल


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट रिश्तों की बहाली 'एक अच्छा घटनाक्रम' है। कपिल ने कहा कि 'कृपा करके खेल को राजनीति से मत जोड़िए।' मंगलवार को सेंट पीटर्स कॉलेज के 166वें वार्षिक खेल समारोह के दौरान कपिल ने कहा कि दिसम्बर-जनवरी में होने वाली एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 श्रृंखला से भारत और पाकिस्तान के आपसी रिश्तों में सुधार आएगा।

दोनोंे टीमें पांच साल के अंतराल के बाद द्विपक्षीय श्रृंखला के तहत आपस में भिड़ेंगी। वर्ष 2008 में मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कोई आपसी श्रृंखला का आयोजन नहीं हुआ था।

कपिल ने कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट श्रृंखला के दौरान भारतीय टीम के निश्चित तौर पर वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ और अनिल कुम्बले जैसे महान खिलाड़ियों की कमी खलेगी। कपिल ने कहा, "इन खिलाड़ियों की जगह भरना बहुत मुश्किल है।" कपिल ने साथ ही साथ टीम में शामिल नए खिलाड़ियों की सराहना भी की। 

कोई टिप्पणी नहीं: