पाकिस्तान को भारत में मैच नहीं खेलने देंगे:ठाकरे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 नवंबर 2012

पाकिस्तान को भारत में मैच नहीं खेलने देंगे:ठाकरे


शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच नहीं होने देने की चेतावनी दी है. ठाकरे ने सामना में लिखे लेख में कहा है कि गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे अपने उस बयान को वापस लें जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के साथ हुई पुरानी बातों को भुला देना चाहिए. इस पर ठाकरे ने कहा शिंदे अपने इस बयान को वापस लें नहीं तो वो पाकिस्तान टीम को भारत में मैच नहीं खेलने देंगे. 

ठाकरे ने शिंदे पर सवाल दागते हुए लिखा है कि वह आखिर पाकिस्तान को भारत में क्रिकेट खिलाने की नादानी क्यों कर रहे हैं? शिंदे कहते हैं कि सबकुछ भूल जाओ, लेकिन पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई में जो कहर बरपाया उसे भूला कैसे जाए. 26/11 के घाव अभी भी ताजा हैं.गौरतलब है कि पिछले दिनों गृह मंत्रालय ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज को हरी झंडी दी थी.

दोनों देशों के बीच 5 साल बाद होने वाली यह सीरीज दिसंबर के आखिर में प्रस्तावित है. हालांकि भारत-पाक सीरीज का एक भी मैच मुंबई में नहीं रखा गया है, लेकिन ठाकरे के इस बयान से सीरीज पर संकट जरूर छा सकता है.

कोई टिप्पणी नहीं: