सद्भावना यात्रा' पर नीतीश पाकिस्तान रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 नवंबर 2012

सद्भावना यात्रा' पर नीतीश पाकिस्तान रवाना


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को आठ दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान रवाना हुए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सिंध एवं पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री के आमंत्रण पर वह दोनों देशों के बीच अमन-चैन का पैगाम लेकर 'सद्भावना यात्रा' पर पाकिस्तान जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली स्थित बिहार निवास से पाकिस्तान के लिए प्रस्थान करते समय पत्रकारों से कहा कि आपसी सम्बंधों के ताना-बाना से न केवल सम्बंध में मिठास बढ़ेगी, बल्कि दोनों देशों की तरक्की को भी चार-चांद लगेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अगस्त में पाकिस्तान के सांसदों का एक शिष्टमंडल बिहार आया था। बिहार की वर्तमान स्थिति को देख सांसदों ने प्रसन्नता जाहिर की थी और उन्हें पाकिस्तान आने का न्योता दिया था।

मुख्यमंत्री दुबई होते हुए कराची पहुचेंगे। नीतीश के साथ 11 सदस्यीय एक शिष्टमंडल भी जा रहा है। इस शिष्टमंडल में बिहार की उद्योग मंत्री रेणु कुमारी कुशवाहा, कला-संस्कृति एवं युवा मामले की मंत्री सुखदा पांडेय, सांसद एऩ क़े सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नौशाद अहमद, बिहार के मुख्य सचिव ए़ क़े सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह तथा गृह विभाग के सचिव आमिर सुब्हानी शामिल हैं। नीतीश कुमार अपनी यात्रा के दौरान सिंध एवं पंजाब के मुख्यमंत्री सहित कई विशिष्ट लोगों से मुलाकात करेंगे। वह 16 नवंबर को पाकिस्तान से स्वदेश के लिए रवाना होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: